क्वीन फिल्म के डायरेक्टर रह चुके विकास बहल पर फैंटम फिल्म की एक महिला कर्मचारी ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। जिसके बाद अभिनेत्री कंगना रनौत ने पीड़िता का पक्ष रखते हुए अपने साथ हुई घटना का भी जिक्र किया। उन्होंने विकास पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि विकास उन्हें अश्लील मैसेज करते थे और उन्हें जबरन गले लगाते थे।
फिलहाल विकास सुपर 30 फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। जिसमें अभिनेता रितिक रौशन अभिन्य कर रहे हैं। रितिक रौशन ने सोमवार को ट्वीट कर कहा, 'मैं इस सब से दूर हूं और चाहता हूं कि दोषियों को कड़ी सजा मिले। मेरे लिए ऐसे किसी भी व्यक्ति चाहे पुरुष हो या महिला, उसके साथ काम करना असंभव है जो इतने घृणित काम में लिप्त हों।'