भारत-पाकिस्तान हाईवोल्टेज मुकाबले से पहले टीम इंडिया के सदस्य- रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, ऋषभ पंत और हार्दिक पांड्या ने अपने-अपने विचार रखे। इसका एक वीडियो बीसीसीआई ने साझा किया।
एशिया कप 2022 में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबले में अब बस कुछ ही घंटे का वक्त बचा है। दोनों टीमें रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में एशिया कप टी-20 टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत करेंगी। यह वही मैदान है, जहां पिछले साल टी-20 विश्व कप के दौरान दोनों टीमें आमने-सामने आई थीं। पिछली बार परिणाम पाकिस्तान के पक्ष में गया था। तब पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हराया था।
विज्ञापन
2 of 9
राहुल, कोहली और रोहित
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, तब से लेकर अब तक चीजें काफी बदल गई हैं। पिछले साल विराट कोहली भारतीय टीम की कमान संभाल रहे थे और अब रोहित शर्मा कप्तान हैं। भारत-पाकिस्तान हाईवोल्टेज मुकाबले से पहले टीम इंडिया के सदस्य- रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, ऋषभ पंत और हार्दिक पांड्या ने अपने-अपने विचार रखे। इसका एक वीडियो बीसीसीआई ने साझा किया। आइए जानते हैं खिलाड़ियों ने क्या-क्या कहा...
विज्ञापन
3 of 9
रोहित शर्मा और बाबर आजम
- फोटो : सोशल मीडिया
रोहित शर्मा- हम अच्छा खेलने की कोशिश करेंगे और मौजूदा वक्त में रहेंगे। पहले क्या हुआ, उसके बारे में नहीं सोचेंगे। मुझे लगता है कि तैयारी के लिहाज से हम कहीं पर भी कम नहीं हैं। विपक्षी टीम क्या कर रही है, इस पर हम बिल्कुल नहीं सोच रहे। एक टीम के रूप में हमें जो हासिल करने की जरूरत है, वह विपक्षी के बारे में सोचने से ज्यादा जरूरी है। यह मैच हमारे लिए चुनौतीपूर्ण होगा, इसमें कोई दो राय नहीं है। हमें इसके लिए तैयार रहना होगा।
4 of 9
केएल राहुल
- फोटो : सोशल मीडिया
केएल राहुल- यह हमारे लिए खुद को चुनौती देने का एक शानदार अवसर है। पाकिस्तानी टीम पिछले कुछ वर्षों में एक अच्छी टीम बनकर उभरी है। उन्होंने बेहतरीन क्रिकेट खेला है। जाहिर है कि यह एक हाई-प्रेशर गेम और यह आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
5 of 9
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
विराट कोहली- एक खिलाड़ी के रूप में जब आप मैदान में कदम रखते हैं, तो यह आपके लिए एक अन्य मैच की तरह होता है। हालांकि, इस दौरान बाहर क्या चल रहा इस पर ध्यान नहीं देना चाहिए, वरना प्रदर्शन पर असर पड़ सकता है। इसलिए जरूरी है कि आप मैदान में आएं और उत्साह का आनंद लें।
विज्ञापन
6 of 9
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
सूर्यकुमार यादव- जब मैं बच्चा था तो भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर काफी बातें होती थीं। लोग कहते हैं कि यह सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्विता है। हालांकि, जब मैं मैदान पर जाता हूं या कोई भी मैदान पर जाता है तो उसके लिए यह किसी अन्य मैच की तरह होता है। जब हम मैदान में उतरते हैं तो हमारी सारी तैयारी सिर्फ उस मैच में दिखाई देती है। इसलिए जब मैं मैदान पर जाता हूं तो सब कुछ वैसा ही होता है और मैं बस अपने क्षेत्र में रहने की कोशिश करता हूं और अपना बेस्ट देने की कोशिश करता हूं।
विज्ञापन
7 of 9
रवींद्र जडेजा
- फोटो : सोशल मीडिया
रवींद्र जडेजा- इस मैच पर फोकस ज्यादा रहता है। हम कोशिश करते हैं की हम अपना परफॉर्मेंस डिलीवर करें। जितना हो उतना अच्छा खेलने की कोशिश कर सकें।
8 of 9
ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक
- फोटो : सोशल मीडिया
ऋषभ पंत- ये हमेशा एक हाइप-अप मैच होता है, लेकिन एक खिलाड़ी के रूप में हमलोग बस एक ही चीज कोशिश करते हैं कि अपना 100 प्रतिशत प्रदर्शन दें, क्योंकि भारत-पाकिस्तान मैच में काफी दबाव होता है। उम्मीद बहुत सारी बढ़ जाती है।
हार्दिक पांड्या और रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
हार्दिक पांड्या- मैच को लेकर हाइप मैदान से बाहर रहता है। इसे हम समझ सकते हैं क्योंकि इस मैच से काफी भावनाएं जुड़ी होती हैं। हालांकि, हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हम बाहर के शोर को दबा कर रखें। हमें उन चीजों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए जो जरूरी हैं, जिन पर वाकई हमें ध्यान केंद्रित करना चाहिए।