फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशिया कप में छिपा 'विश्व कप' की जीत का तिलिस्म, मैदान फतह करने के लिए बचे सिर्फ 8 महीने

Mon, 17 Sep 2018 06:21 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रोहित शर्मा और विराट कोहली
विश्व कप अभी आठ महीने दूर है लेकिन भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का मानना है कि शनिवार से शुरू हो रहे छह देशों के एशिया कप के जरिए उन्हें टीम संयोजन दुरुस्त करने का मौका मिलेगा। भारत को वनडे में अभी भी मध्यक्रम में सही संयोजन की जरूरत है। 
विज्ञापन

2 of 5
rohit sharma
यह पूछने पर कि क्या अगले साल इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप की तैयारी के लिए एशिया कप अहम होगा। रोहित ने कहा, 'आप ऐसा कह सकते हैं। हर टीम विश्व कप में सकारात्मक सोच के साथ उतरना चाहती है लेकिन हमें इतना आगे के बारे में नहीं सोचना चाहिए।'
विज्ञापन

3 of 5
ROHIT SHARMA 2
उन्होंने कहा, 'शिया कप हर टीम को विश्व कप से पहले संयोजन ठीक करने का मौका देता है। विश्व कप दिमाग में होगा लेकिन अभी मैच दर मैच रणनीति बनानी होगी।'

4 of 5
rohit sharma
उन्होंने कहा ,'मुझे नहीं पता कि मैथ्यूज, सरफराज या मशरेफी इसे कैसे देखते हैं और उनकी क्या ताकत या कमजोरियां है लेकिन हम टूर्नामेंट में मैच के साथ साथ बाकी टीमों को समझेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
team india
उन्होंने कहा ,'विश्व कप में अभी काफी समय है। हमें उससे पहले काफी मैच खेलने हैं। कई खिलाड़ियों को विश्व कप टीम में जगह बनाने का मौका मिलेगा। यह सही संयोजन तलाशने का बेहतरीन मंच है।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें