What is SpaceX Starship Project: स्पेस की दुनिया में नया अध्याय लिखने की बात जब की जाती है तो सबसे पहले दिमाग में नासा, इसरो के साथ साथ एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का नाम भी आता है। स्पेसएक्स कंपनी का सबसे बड़ा और महत्वाकांक्षी मिशन स्टारशिप प्रोजेक्ट है। यह प्रोजेक्ट भविष्य में अंतरिक्ष मिशनों की रूपरेखा तैयार करने के साथ-साथ स्पेस एक्स्पलोरेशन की पूरी दुनिया बदलकर रख देगा। स्टारशिप प्रोजेक्ट का मिशन केवल अंतरिक्ष में इंसानों को भेजने तक सीमित नहीं है बल्कि इंटरप्लेनेटरी ट्रांसपोर्टेशन और मंगल जैसे ग्रहों पर इंसानों को बसाने में अपनी भागीदारी निभाना है।
स्टारशिप रॉकेट अपने साथ लगभग सौ मीट्रिक टन से भी ज्यादा वजन के सामान को अंतरिक्ष में ले जा सकता है। यह कम लागत में भारी पेलोड अंतरिक्ष में ले जा सकेगा, जिससे स्पेस मिशनों में लागत कम आएगी। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कैसे स्टारशिप प्रोजेक्ट से एलन मस्क अंतरिक्ष की दुनिया में क्रांति लाने वाले हैं?