फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asia Cup Opening Ceremony: एशिया कप की ओपनिंग सेरेमनी में पाकिस्तान और नेपाल की गायकों का जलवा, देखें तस्वीरें

Wed, 30 Aug 2023 06:03 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्तान

सार

एशिया कप 2023 की ओपनिंग सेरेमनी में पाकिस्तान की गायिका आइमा बेग और नेपाल की गायिका त्रिशाला गुरुंग परफॉर्म करेंगी।
 
विज्ञापन
1 of 5
आइमा बेग - फोटो : सोशल मीडिया
एशिया कप 2023 की ओपनिंग सेरेमनी में पाकिस्तान की गायिका आइमा बेग और नेपाल की गायिका त्रिशाला गुरुंग ने परफॉर्म किया। दोनों गायिकाओं ने अपने प्रदर्शन से सभी फैंस का दिल जीत लिया। एशिया कप की शुरुआत पाकिस्तान और नेपाल की मैच के साथ मुल्तान में हुई है। एशिया कप 2023 का आयोजन पाकिस्तान और श्रीलंका में हो रहा है। छह टीमों के बीच कुल 13 मुकाबले होंगे। इनमें से चार मैच पाकिस्तान और बाकी नौ मैच श्रीलंका में खेले जाएंगे। भारतीय टीम अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलेगी।
विज्ञापन

2 of 5
त्रिशाला गुरुंग - फोटो : सोशल मीडिया
त्रिशाला गुरुंग ने अपनी आवाज से स्टेडियम में मौजूद सभी फैंस को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने अपने गायन से पाकिस्तान में भी कई नए फैंस बना लिए। मैच से पहले उनकी आवाज ने दर्शकों का उत्साह चार गुना कर दिया।
विज्ञापन

3 of 5
त्रिशाला गुरुंग - फोटो : सोशल मीडिया
त्रिशाला गुरुंग नेपाल में काफी लोकप्रिय हैं, वह कई सुपरहिट गाने गा चुकी हैं, लेकिन इस कार्यक्रम के जरिए उन्होंने पाकिस्तान में अपनी पहचान बनाई और स्टेडियम में अपनी आवाज का जादू बिखेरा।

4 of 5
त्रिशाला गुरुंग - फोटो : सोशल मीडिया
त्रिशाला ने अपनी अवाज के अलावा खूबसूरती के लिए भी सुर्खियां बटोरीं। सोशल मीडिया पर उनकी काफी तस्वीरें शेयर की गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आइमा बेग - फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान की जानी-मानी गायिका आइमा बेग ने भी इस कार्यक्रम में अपनी आवाज से समां बांध दिया। पाकिस्तानी फैंस को उनकी परफॉर्मेंस बहुत पसंद आई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें