फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान मैच ने बढ़ाई आयोजकों की परेशानी, मैच की नकली टिकट पकड़ने के लिए लगाई नई तकनीक

Sat, 20 Aug 2022 11:01 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

एशिया कप में भारत का सामना पाकिस्तान से 28 अगस्त को होगा। इस मैच के सभी टिकट तीन घंटे के अंदर बिक गए थे और अब कई नकली टिकट भी बाजार में आ गए हैं। इन्हें पकड़ने के लिए नई तकनीक का इस्तेमाल होगा। 
 
विज्ञापन
1 of 2
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया
टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के मिली हार का बदला लेने के लिए टीम इंडिया के खिलाड़ी बेताब हैं और 28 अगस्त को टीम इंडिया के पास यह मौका रहेगा। एशिया कप में भारत का पहला मुकाबला पाकिस्तान के साथ है और यह मैच जीतकर टीम इंडिया टी20 विश्व कप में मिली हार का बदला लेना चाहेगी। इस मैच को लेकर दर्शकों में भी दीवानगी जमकर है। इस मुकाबले के सभी टिकट तीन घंटे के अंदर बिक गए थे और खबरों के अनुसार अब इस मैच के नकली टिकट भी बाजार में आ चुके हैं। इन नकली टिकट के आने से आयोजकों की परेशानी बढ़ गई है। 

अब आयोजक स्मार्ट तकनीक के जरिए फर्जी टिकट की पहचान करेंगे। दुबई में होने वाले इस मैच से पहले ही स्थानीय पुलिस और स्टेडियम के अधिकारी सतर्क हो चुके हैं। दुबई पुलिस के ऑपरेशन अफेयर्स के अनुसार दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रिगेडियर ने दूसरी बार सुरक्षा का जायजा लिया
इस मैच में किसी भी तरह की अनचाही घटना को रोकने के लिए स्टेडियम की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दुबई पुलिस के कार्यवाहक सहायक कमांडर ब्रिगेडियर राशिद खलीफा ने दूसरी बार सुरक्षा का जायजा लिया है। जांच के बाद उन्होंने मैच के आयोजन को हरी झंडी दी है। उनके अनउसार सभी सुरक्षा व्यवस्थाएं ठीक हैं। सुरक्षा के लिए नई स्मार्ट तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वो स्थानीय लोगों को जागरुक करने का काम भी कर रहे हैं। आम जनता को भी सुरक्षा प्रोटोकॉल के बारे में बताया जा रहा है। 

छह टीमों के बीच होगा एशिया कप
एशिया कप 2022 टी20 फॉर्मेट में खेला जा रहा है। इस टूर्नामेंट के लिए पांच टीमें पहले ही तय हो चुकी हैं। भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश पहले ही मुख्य दौर में जगह बना चुकी हैं, जबकि टूर्नामेंट का क्वालीफाइंग राउंड मुख्य दौर से ठी पहले होगा। इस राउंड में जीतने वाली टीम मुख्य दौर में जगह बनाएगी और इसे भारत-पाकिस्तान के साथ ग्रुप में रखा जाएगा। सभी छह टीमों को दो ग्रुप में बाटा गया है और दोनों ग्रुप की शुरुआती दो टीमें अगले दौर में जगह बनाएंगी। 

इसी मैदान पर हारा था भारत
2021 टी20 विश्व कप में पाकिस्तान ने दुबई के इसी मैदान पर टीम इंडिया को 10 विकेट से हराया था। यह पहला मौका था, जब टीम इंडिया को विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम पाकिस्तान के बाद न्यूजीलैंड से भी हार गई थी और ग्रुप स्टेज में ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी। अब रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम पिछली हार का बदला लेना चाहेगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें