फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशिया कप 2018: भारत-पाकिस्तान के बीच 5 पिछले मुकाबले, किसका पलड़ा रहा भारी?

Fri, 14 Sep 2018 08:50 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
15 सितंबर से एशिया कप 2018 का आगाज होने जा रहा है। चिर प्रतिद्वंदी भारत-पाकिस्तान एक ही पूल में हैं। ग्रुप 'ए' की इन दो टीम के बीच पहला मुकाबला 19 सितंबर, दिन बुधवार को खेला जाएगा। ऐसे में आइए एक नजर डालते हैं दोनों टीम के बीच खेले गए पिछले 5 मुकाबलों में किसका पलड़ा भारी था।
विज्ञापन

2 of 6
फाइनल, चैंपियंस ट्रॉफी 2017

इंग्लैंड में हुई आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में दो एशियन पावरहाउस टीमें भारत और पाकिस्तान आमने-सामने थी। 18 जून 2017 को ओवल के मैदान में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर फिल्डिंग का फैसला लिया। 

पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी टीम ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 338 रन टांग दिए। सलामी बल्लेबाज फखर जमान ने शानदार शतक (114 रन) जड़ा तो अजहर अली ने 59 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। मोहम्मद हफीज (57) और बाबर आजम (46) ने भी अच्छे हाथ दिखाए।

339 रन के विशाल लक्ष्य के जवाब में भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। रोहित शर्मा बिना खाता खोले लौट गए। विराट कोहली (5), शिखर धवन (21), युवराज सिंह (22), एमएस धोनी (4) कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर टिक नहीं पाया। मगर तभी हार्दिक पांड्या नाम की आंधी ने मैच का रूख बदल दिया। 

43 गेंदों पर ताबड़तोड़ 76 रन के बूते उन्होंने भारतीय फैंस की जीत की उम्मीद बंधाई। मगर रविंद्र जडेजा से तालमेल न बैठने पर वह रनआउट हो गए। इसी के साथ भारत महज 158 रन पर ऑलआउट हो गया। टीम इंडिया को 180 रन से हराते हुए पाकिस्तान ने चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की। 
विज्ञापन

3 of 6
चौथा मैच, ग्रुप 'बी' ICC चैंपियंस ट्रॉफी, 2017

उसी चैंपियंस ट्रॉफी में फाइनल से पहले दोनों टीम ग्रुप स्टेज में भी टकराई थी। तब बर्मिंघम में खेले गए वर्षाबाधित इस मुकाबले में भारत ने 124 रन (D/L)से जीत हासिल की थी। एक बार फिर दुनिया का सबसे बड़ा मुकाबला एजबेस्टन में खेला गया। 

चिर-प्रतिद्वंदी भारत-पाकिस्तान 2016 के टी-20 विश्वकप के बाद पहली बार आमने-सामने थे। दुनिया की तीसरे नंबर की टीम भारत दुनिया की आठवें नंबर की टीम पाकिस्तान के खिलाफ अपना खिताब बचाने उतरी थी।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई भारतीय टीम ने वर्षाबधित मैच में निर्धारित 48 ओवर में 3 विकेट खोकर 319 रन बनाए। बारिश के कारण कई बार रुके इस मैच में पाकिस्तान के लिए लक्ष्य का पीछा करना कभी आसान नहीं रहा। 

वह 33.4 ओवर में 164 रन पर ऑल-आउट हो गई इस तरह 124 रन से उसे शिकस्त झेलनी पड़ी। इस मैच में भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर खबर ली। रोहित शर्मा ने 91, शिखर धवन 68, युवराज सिंह 53, विराट कोहली 81 तो हार्दिक पांड्या 20 रन बनाकर नाबाद रहे।

4 of 6
चौथा मैच, पूल 'बी' ICC विश्व कप 2015

आज तक कभी भी विश्वकप में पाकिस्तान ने भारत को मात नहीं दी थी और इस बार भी यही हुआ। एडिलेड में खेले गए इस डे-नाइट मुकाबले में कप्तान धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। विराट कोहली ने 107 रन की शतकीय पारी खेली और सुरेश रैना ने 74 रन बनाए।

301 रन के विशाल स्कोर का पीछा करने उतरे पाकिस्तानी बल्लेबाजों को मोहम्मद शमी ने जमकर छकाया। यूनिस खान (6), मिस्बाह-उल-हक (76), शाहिद अफरीदी (22) और वहाब रियाज (4) का विकेट लेकर उन्होंने पाक टीम की कमर तोड़ दी। इस तरह भारत ने 76 रन से यह मैच अपने नाम किया।
विज्ञापन

5 of 6
एशिया कप 2014, लीग मैच

विश्व कप 2015 से पहले भारत-पाकिस्तान एशिया कप 2014 के एक लीग मैच में आमने-सामने थे। यह मुकाबला काफी रोमांचक रहा था। धोनी की गैरहाजिरी में कप्तानी विराट कोहली के कंधों पर थी। 

ढाका में सांस थाम देने वाले इस मुकाबले में शाहिद अफरीदी ने आखिरी ओवर में छक्का मारकर टीम इंडिया के जबड़े से यह जीत छीनी थी।

रोहित शर्मा (56), अंबाती रायुडू (58) और रविंद्र जडेजा के नाबाद 52 रन के बूते भारत ने पाक के सामने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 245 रन का स्कोर खड़ा किया था।

इस लक्ष्य को पाकिस्तान की टीम ने एक विकेट व 2 गेंद शेष रहते हासिल किया था। पाक की ओर से मोहम्मद हफीज ने सर्वाधिक 75 रन बनाए तो शाहिद अफरीदी ने 18 गेंदों में ताबड़तोड़ 34 रन की पारी खेली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ग्रुप 'बी'  चैंपियंस ट्रॉफी 2013, लीग मैच

एशिया कप 2014 से पहले भारत और पाकिस्तान की टीम चैंपियंस ट्रॉफी 2013 में आमने-सामने थी। इस मैच में पाकिस्तान की टीम पहले खेलते हुए 39.4 ओवर में मात्र 165 रन पर आउट हो गई थी।

बारिश के चलते डकवर्थ लुईस के आधार पर भारतीय टीम को 102 रन का आसान लक्ष्य मिला था। जिसे भारतीय टीम ने 19.1 ओवर में मात्र 2 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें