फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बॉल ऑफ सेंचुरी' फेंक गए आदिल रशीद, राहुल क्या 'भगवान' भी खा सकते थे धोखा, देखिए VIDEO

Fri, 14 Sep 2018 08:49 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
ओवल टेस्ट में 118 रन से हार के साथ ही भारत ने 5 टेस्ट मैच की यह सीरीज 1-4 से गंवा दी। मैच के आखिरी दिन एक वक्त केएल राहुल(149) और युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत(114) ने ऐसी साझेदारी निभाई कि ड्रॉ की उम्मीद लगाए बैठे फैंस जीत की संभावनाएं तलाशने लगे। मगर तभी इंग्लिश लेग स्पिनर ने 'बॉल ऑफ द सेंचुरी' फेंक भारतीय उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
विज्ञापन

2 of 6
अंग्रेज लेग स्पिनर आदिल रशीद ने दिग्गज शेन वॉर्न जैसी 'जादुई गेंद' पर राहुल की पारी खत्म की। छठे विकेट के लिए राहुल-पंत के बीच 204 रन की साझेदारी हो चुकी थी। 80ओवर का खेल हो जाने के बावजूद कप्तान जो रूट ने नई गेंद नहीं ली। रशीद पर भरोसा जताते हुए उन्हें गेंद थमाई।
विज्ञापन

3 of 6
ओवर की पहली ही गेंद रशीद ने लेग स्टंप के बाहर फेंकी। रफ पर पिच हुई इस गेंद ने इतना शार्प टर्न लिया कि ऑफ स्टंप की गिल्लियां बिखर गई। इस गेंद का केएल राहुल के पास कोई जवाब नहीं था। क्रिकेट दिग्गज तो यह तक कहने से नहीं कतराए कि खुद 'क्रिकेट के भगवान' सचिन तेंदुलकर भी इस गेंद पर गच्चा खा जाते।

4 of 6
राहुल ने 224 गेंदों पर 149 रन बनाए उन्होंने अपनी पारी में 20 चौके और एक छक्का लगाया। पंत (146 गेंदों पर 114 रन) ने चाय के विश्राम से ठीक पहले अपने करियर का पहला शतक पूरा किया। इन दोनों ने पांच विकेट पर 121 रनों से आगे पारी बढ़ाते हुए छठे विकेट के लिए 204 रनों की साझेदारी की।
.
विज्ञापन

5 of 6
इस गेंद को '21वीं शताब्दी की सर्वश्रेष्ठ गेंद' कहा जा रहा है। जिसने भी इस गेंद को देखा शेन वॉर्न को याद किए बगैर न रह पाया। शेन वॉर्न ने 1993 के एशेज के दौरान ओल्ड ट्रैफर्ड टेस्ट में इंग्लैंड के माइक गेटिंग को जिस गेंद पर बोल्ड किया था, उसे 20वीं शताब्दी की सर्वश्रेष्ठ गेंद कहा जाता है। अगली स्लाइड में देखिए उसका वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
25 साल पहले शेन वॉर्न ने ऐसे किया था माइक गेटिंग को बोल्ड-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें