फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशिया कप 2018: विराट की गैरमौजूदगी का उठाएंगे पूरा फायदा, हम करेंगे टीम इंडिया पर आक्रमण

Sat, 15 Sep 2018 05:04 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
इमाम उल हक
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज इमाम उल हक का मानना है कि एशिया कप 2018 में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की गैरमौजूदगी का बहुत बड़ा असर पड़ेगा।
विज्ञापन

2 of 5
virat kohli - फोटो : pti
दरअसल, इमाम ने ईटी से बातचीत में कहा, 'टीम इंडिया काफी अच्छी है। यह बात बेशक सही है कि एशिया कप में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का न खेलना एक बड़ा अंतर पैदा करेगा। उनकी बल्लेबाजी को लोग मिस करेंगे। हालांकि, विराट के न रहते भी टीम इंडिया की बैटिंग लाइन अप अच्छी है। दुबई की पिच दोनों टीमों के लिए एक जैसा है, क्योंकि दोनों टीमें इस पिच पर कई बार खेले है। मैं सही मानसिकता से साथ आक्रामक क्रिकेट खेलना चाहता हूं।'
विज्ञापन

3 of 5
टीम इंडिया-पाक
इमाम ने आगे कहा, 'हमारा फोकस हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ पहले मैच पर है। भारत और पाकिस्तान के बीच का मुकाबला हमेशा से ही हाई प्रेशर वाला रहा है। यह हर कोई अच्छी तरह से जानता है, लेकिन मेरे लिए सारे खेल समान है। यह क्रिकेट मैच है। एशिया कप में सभी टीमों के पास अच्छी क्षमता और युवा खिलाड़ी हैं। इस टूर्नामेंट के लिए सभी टीमों ने अच्छी तैयारियां की होगी।'

4 of 5
टीम इंडिया - फोटो : PTI
शनिवार यानी 15 सितंबर से शुरू हो रहे एशिया कप में पहला मुकाबला श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा। वहीं, भारत और पाकिस्तान 19 सितंबर को आमने-सामने होंगे। इस टूर्नामेंट का फाइनल 28 सितंबर को दुबई में खेला जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रोहित शर्मा
बता दें कि 14 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की कमान 'हिटमैन' रोहित शर्मा के हाथों में होगी, क्योंकि नियमित कप्तान विराट कोहली को आराम दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें