टीम इंडिया के नंबर वन गेंदबाज आर अश्विन के लिए एक दिन पहले खुशखबरी मिली थी लेकिन अगले ही दिन उनसे यह छिन भी गई। आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में फिरकी गेंदबाज अश्विन कल चढ़े थे और आज फिसल गए।
दरअसल, गेदबाजों की टेस्ट रैंकिंग में अश्विन खिसककर तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। जबकि वह कल टी-20 अंतरराष्ट्रीय गेंदबाजों की सूची में सातवें से चौथे नंबर पर पहुंचे थे।
विज्ञापन
कल चढ़े थे और आज फिसल गए अश्विन
2 of 6
रविंद्र जड़ेजा
- फोटो : getty
आईसीसी के टॉप-10 गेंदबाजों की लिस्ट में आर अश्विन अकेले भारतीय नहीं हैं। अश्विन के अलावा रविंद्र जडेजा भी टॉप-10 की लिस्ट में शामिल हैं। जडेजा अब भी अपने आठवें स्थान पर कायम हैं।
विज्ञापन
कल चढ़े थे और आज फिसल गए अश्विन
3 of 6
अंजिक्य रहाणे
- फोटो : PTI
हालांकि बल्लेबाजों की सूची में अजिंक्य रहाणे इकलौते भारतीय हैं, जो टॉप-10 में शामिल हैं। रविंद्र जडेजा की तरह रहाणे भी 8वें पायदान पर हैं। जबकि ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ नंबर एक पर बने हुए हैं। उसके बाद इंग्लैंड के खिलाड़ी जोए रूट और न्यूजीलैंड केन विलियम्सन का नंबर आता है।
कल चढ़े थे और आज फिसल गए अश्विन
4 of 6
फाफ डू प्लेसी
- फोटो : getty
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली पारी में नाबाद शतक लगाने वाले दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फैफ डु प्लेसिस 33वें से 24वें स्थान पर पहुंच गए हैं जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक 32वें स्थान पर आ गए हैं।
विज्ञापन
कल चढ़े थे और आज फिसल गए अश्विन
5 of 6
जेम्स एंडरसन
- फोटो : getty
जहां तक गेंदबाजों की बात की जाए तो अश्विन से ऊपर इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन हैं। एंडरसन ने पाकिस्तान के खिलाफ हाल में खत्म हुई टेस्ट सीरीज में काफी अच्छी बॉलिंग की थी और इसी के चलते उन्हें इस सूची में पहला स्थान मिला। लेकिन वह इस बार ज्यादा समय तक कायम नहीं रह पाए क्योंकि दक्षिण अफ्रीका के एक तेज गेंदबाज ने उनसे यह रैंकिंग छीन ली है।
जेम्स एंडरसन को पीछे करते हुए आईसीसी गेंदबाजों की सूची में दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन फिर से टॉप पर काबिज हो गए हैं। स्टेन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरी पारी में 33 रन खर्च कर पांच विकेट चटकाए थे। इसके अलावा उन्होंने 26वीं बार पारी में पांच या उससे अधिक विकेट झटकने की उपलब्धि भी हासिल की।