फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट का मैदान खिलाड़ियों के लिए बना 'मौत का घर', दिग्गजों ने की 'सुरक्षा कवच' की मांग

Thu, 14 Feb 2019 03:45 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ashok dinda
क्रिकेट के मैदान पर हुई दुर्घटनाओं में कई बार खिलाड़ियों की जान गई है। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी फिल ह्यूज से लेकर भारतीय खिलाड़ी रमन लांबा की मैदान पर मृत्यु इस बात का सबूत है। हालांकि इस तरह की दुर्घटनाओं को रोकने के लिए क्रिकेट में अभी तक कोई इंतजाम नहीं किया गया है।
 
विज्ञापन

2 of 5
ASHOK DINDA
हाल ही में बंगाल के तेज गेंदबाज अशोक डिंडा को ईडन गार्डंस में एक टी-20 अभ्यास मैच के दौरान माथे पर गेंद लगी थी। यह घटना उस समय हुई जब बल्लेबाज बीरेंद्र विवेक सिंह ने स्ट्रेट ड्राइव लगाया और गेंदबाजी कर रहे डिंडा ने कैच लपकने की कोशिश की तो गेंद उनके हाथ से छूटकर माथे पर जा लगी।
विज्ञापन

3 of 5
DINDA
माथे पर गेंद लगते ही डिंडा मैदान पर गिर गए। हालांकि इस दुघर्टना से एक बड़ा हादसा होने से टल गया। लेकिन अब गेंदबाज इस तरह के हादसों से बचने के लिए सुरक्षा कवच की मांग कर रहे हैं।


4 of 5
ashwin
टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज रविचंद्र अश्विन और जयदेव उनाडकट ने इससे संबंधित ट्वीट किया है। इनका कहना है कि गेंदबाजी के दौरान एक गेंदबाज की सुरक्षा के लिए 'फेस मास्क' उपलब्ध होना चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं से बचा जा सके।


विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
jaidev unadkat
बता दें कि क्रिकेट में अब वो दौर नहीं रहा जब सुनील गावस्कर जैसा बल्लेबाज वेस्टइंडीज के धाकड़ गेंदबाजों के सामने बिना हेलमेट बल्लेबाजी करता था। फिर बल्लेबाजों की सेफ्टी के लिए कई सारे उपकरण मौजूद हैं। समय के साथ खेल तो बदला लेकिन गेंदबाज नहीं। मैदान पर वो कल भी निहत्था था और आज भी।

देखें वीडियो:
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें