फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक 'सीडी' ने कराई जहीर-सागरिका की शादी, मजहब की दीवारें तोड़ पेश की प्यार की मिसाल

Thu, 14 Feb 2019 03:09 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
जहीर खान, सागरिका घाटगे
वैसे तो अपनी मोहब्बत बयां करने के लिए किसी खास दिन, मौके या वक्त की दरकार नहीं होती, लेकिन वैलेंटाइन डे को इजहार-ए-इश्क के लिए खास बताया गया है।

इस कड़ी में हम क्रिकेट जगत के उन सितारों की बात करेंगे, जिनकी लव स्टोरी किसी रोमांचक मुकाबले से कम नहीं।
विज्ञापन

2 of 7
जहीर खान, सागरिका घाटगे
कहते हैं मोहब्बत का कोई मजहब नहीं होता। वह जाति-पंथ और देशीय सीमाओं से परे खुद में एक धर्म है। प्यार की खातिर लोग मजहब की दीवारें तोड़ अपने प्यार को पाने की हर कोशिश करते हैं और हासिल करके ही मानते हैं। कुछ ऐसी ही है क्रिकेटर जहीर और एक्ट्रेस-मॉडल सागरिका घाटगे की लव स्टोरीः
विज्ञापन

3 of 7
जहीर खान, सागरिका घाटगे
जहीर और सागरिका की पहली मुलाकात काफी फिल्मी थी। कहा जाता है कि सागरिका और जहीर दोनों अपने खास दोस्तों के जरिए किसी पार्टी में मिले थे। 

4 of 7
जहीर खान, सागरिका घाटगे
खबरों की माने तो जहीर ने अपने घर वालों को अपनी और सागरिका की शादी के लिए बड़ी मुश्किल से मनाया। उनके घरवालों ने पहले सागरिका की फिल्म 'चक दे इंडिया' की सीडी मंगवाई और पूरी फिल्म देखी तब उसके बाद ही उन्होंने शादी के लिए हां बोला।
विज्ञापन

5 of 7
जहीर खान, सागरिका घाटगे
वहीं, सागरिका ने एक इंटरव्यू में बताया कि मैं और जहीर दोनों ही मराठी हैं। लेकिन मुझे मराठी बोलनी नहीं आती, जबकि जहीर अच्छे से मराठी बोले लेते हैं। मेरे घरवाले क्रिकेट के बहुत बड़े फैन हैं। उन्हे (जहीर) मेरे घरवाले इसलिए भी ज्यादा पसंद करते हैं, क्योंकि वो अच्छी मराठी बोलना जानते हैं। मेरी मां को भी मराठी बोलनी नहीं आती लेकिन जब वो मराठी में बात करते हैं तो उन्हें बहुत अच्छा लगता है।'
विज्ञापन

6 of 7
जहीर खान, सागरिका घाटगे
जहीर और सागरिका ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया। युवराज सिंह और हेजल की शादी में दोनों पहली बार साथ नजर आए थे। जिसके बाद बातें होना शुरू हो गईं। दोनों पूरी शादी में साथ थे और काफी एन्जॉय भी किया था। इतना ही नहीं सागरिका आईपीएल में जहीर खान को सपोर्ट करने के लिए ग्राउंड पर भी दिखती रहती थीं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जहीर खान, सागरिका घाटगे
दोनों ने करीब डेढ़ साल तक एक-दूसरे को डेट किया। और फिर ये दोनों 23 नवंबर 2017 को शादी के बंधन में बंध गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें