फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादित रनआउट पर अश्विन-बटलर में मतभेद, मैच के बाद नहीं मिलाया एक दूसरे से हाथ

Tue, 26 Mar 2019 11:33 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पंजाब बनाम राजस्थान
इंडियन टी-20 लीग में सोमवार को रविचंद्रन अश्विन के नेतृत्व वाली पंजाब ने राजस्थान को उसके घर में मात दी। एक समय आसानी से जीत की ओर बढ़ रही राजस्थान जोस बटलर के विवादित रनआउट के बाद पूरी तरह मैच से बाहर हो गई। इसे लेकर विवाद इतना ज्यादा गहरा गया कि मैच के बाद दोनों ने एक दूसरे से हाथ तक नहीं मिलाया।
 
विज्ञापन

2 of 5
ashwin buttler - फोटो : social media
13वें ओवर की आखिरी गेंद पर जब अश्विन गेंदबाजी कर रहे थे, तब राजस्थान की टीम एक विकेट के नुकसान पर 108 रन बनाकर खेल रही थी। क्रीज पर संजू सैमसम (12) और जोस बटलर 43 गेंदों पर 69 रन बनाकर नॉ स्ट्राइकर एंड पर खड़े थे। तभी अश्विन ने उन्हें क्रीज से निकलते देख उन्हें बिना वॉर्निंग दिए चालाकी से रन आउट (मांकडिंग आउट) कर दिया।
विज्ञापन

3 of 5
ashwin pc
मैच के बाद पंजाब के कप्तान अश्विन बटलर के रनआउट पर कहा, 'मैदान पर इस बात को लेकर बहस होना स्वाभिक था। बटलर क्रीज स लगातार बाहर निकल रहे थे। मेरे गेंद फेंकने से पहले वह हर बार ऐसा कर रहे थे। बटलर ने गेंदबाजी के वक्त एक बार भी मेरी तरफ नहीं देखा था। बटलर का विकेट हमारी टीम के लिए गेम चेंजर प्वॉइंट साबित हुआ।'

4 of 5
ajinkya rahane
वहीं, राजस्थान की टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा, 'हमारी टीम के बल्लेबाजों ने अच्छी बैटिंग की। बटलर के विवादित रनआउट रनआउट की वजह से टीम को हार का सामना करना पड़ा। हालांकि इस बारे में मैं कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता। हम अंपायर के फैसले का सम्मान करते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
buttler ashwin
वहीं, इस विवादित रनआउट के शिकार हुए जोस बटलर का अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया है। मैच के बाद पंजाब की तरफ से तूफानी खेलने वाले कैरेबियाई बल्लेबाज क्रिस गेल को मैन ऑफ द मैच दिया गया।

देखें वीडियो:

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें