फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इतिहास रचने से बस एक कदम दूर स्मिथ, तोड़ सकते हैं ब्रैडमैन-रिचर्ड्स और गावस्कर के बड़े रिकॉर्ड

Fri, 13 Sep 2019 04:29 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
स्टीव स्मिथ - फोटो : social media
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज खेली जा रही है। यह श्रृंखला खेला तो दो टीमों के बीच जा रहा है, लेकिन शोर सिर्फ एक ही खिलाड़ी का है, जिसका नाम है स्टीव स्मिथ। स्मिथ का बल्ला इस सीरीज में लगातार रन उगल रहा है। उन्होंने इस सीरीज के दौरान कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। ओवल में एशेज के पांचवें टेस्ट में स्टीव स्मिथ के पास मौका होगा कि वह अपने शानदार करियर में एक और कीर्तिमान अपने नाम करें। पांचवे टेस्ट में स्मिथ के पास 89 साल पुराने एक अनोखे रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका होगा।
विज्ञापन

2 of 4
स्टीव स्मिथ - फोटो : social media
स्मिथ एक टेस्ट सीरीज में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बनने से 304 रन दूर हैं। इस सूची में सर डॉन ब्रैडमैन सबसे उपर हैं, जिन्होंने 1930 की एशेज सीरीज के दौरान 974 रन बनाए थे। दूसरे नंबर वेस्टइंडीज के विवियन रिचर्ड्स हैं, जिन्होंने 1976 में इंग्लैंड के खिलाफ 829 रन बनाए थे। विवियन रिचर्ड्स से आगे निकलने के लिए स्मिथ को 159 रन की दरकार है।
विज्ञापन

3 of 4
स्टीव स्मिथ - फोटो : social media
इसके बाद पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर का नाम आता है, जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 1970-71 में 774 रन बनाए थे। स्मिथ अब तक 671 रन बना चुके हैं। इसमें एक दोहरा शतक भी शामिल है और उनका औसत 134.20 है। 
विज्ञापन

4 of 4
स्टीव स्मिथ - फोटो : सोशल मीडिया
ओल्ड टैफर्ड में खेले गए टेस्ट में उन्होंने पहली पारी में 211 और दूसरी पारी में 82 रन बनाए थे। वर्तमान एशेज सीरीज में स्मिथ रनों का अंबार लगाकर आईसीसी रैंकिंग में नंबर एक पर काबिज हो गए हैं और अब वह टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली से 34 अंक आगे हैं, जो दूसरे स्थान पर हैं। इसके साथ ही स्मिथ के पास इस मुकाबले में टेस्ट में अपने सात हजार रन पूरे करने का भी मौका होगा। इसके लिए उन्हें और 130 रन की जरूरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें