फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानी खिलाड़ियों की ईद हुई फीकी, 2 दिन में घुटने टेकने वाली टीम के कप्तान ने बयां किया दर्द

Sat, 16 Jun 2018 09:14 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
afghanistan cricket team
टीम इंडिया ने ऐतिहासिक टेस्ट के दूसरे दिन चायकाल के बाद अफगानिस्तान को एक पारी और 262 रन के विशाल अंतर से हराकर इतिहास रचा। मेजबान टीम ने टेस्ट में डेब्यू करने वाली अफगानिस्तान को फॉलोऑन खिलाते हुए दूसरी पारी में 38.4 ओवर में 103 रन पर समेट दिया। इससे पहले टीम इंडिया ने 474 रन बनाने के बाद अफगानिस्तान को पहली पारी में 109 रन पर ऑलआउट कर दिया था।
विज्ञापन

2 of 5
afghanistan cricket team
यह भारत में पहला ऐसा टेस्ट है जो सिर्फ दो दिनों के भीतर ही समाप्त हो गया। हालांकि एशिया में यह दूसरा जबकि विश्व में 21वां मौका है जब कोई टेस्ट दो दिन के अंदर समाप्त हो गया।अफगानिस्तान एक ही दिन में दो बार ऑलआउट होने वाली विश्व की चौथी टीम बन गई है।
विज्ञापन

3 of 5
afghanistan cricket team
इस हार का सबसे गहरा सदमा अफगानिस्तान के कप्तान असगर स्टैनिकजई को लगा है। दूसरी पारी में अपनी टीम के लिए 25 रन की पारी खेलने वाले स्टैनिकजई ने कहा कि उन्हें कभी उम्मीद नहीं थी कि अफगानिस्तान की टीम सिर्फ दो दिन में घुटने टेक देगी।

4 of 5
india afghanistan
हार के बाद अफगानिस्तान के कप्तान स्टैनिकजई ने कहा, 'मैं इस बात से हैरान हैं कि यह टेस्ट मैच दो दिन में ही खत्म हो गया। हमारी टीम अच्छी है। गेंदबाजों ने काफी हद तक प्रदर्शन अच्छा किया, लेकिन बल्लेबाजी में हम पूरी तरह फ्लॉप हुए हैं। हम अपनी कमजोरियों पर काम करना।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
india afghanistan
गौरतलब है कि अफगानिस्तान की टीम ने हाल में बांग्लादेश को तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 3-0 से सफाया किया था। इस जीत से उसका मनोबल काफी ऊचा था। उसे उम्मीद थी कि उसकी टीम मेजबान भारत को टेस्ट मैच में कड़ी टक्कर देगी लेकिन ऐसा हो नहीं सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें