SONU JALAN
करीब 10 साल पहले आईपीएल घोटाले का मामला सामने आया था और इसमें सोनू को गिरफ्तार किया गया था। इस दौरान पूछताछ में सामने आया कि वह इस मामले में विश्व की कई बड़ी जानी-मानी हस्तियों के साथ संपर्क में है, जिसमें अरबाज का नाम भी शामिल है। सोनू जालान का मुंबई मे एक बहुमंजिला इमारत में किराए पर तीन आलीशान फ्लैट हैं। इनमें से एक फ्लैट का मासिक किराया 1,60,000 रुपए है। इसके पास कई महंगी लग्जरी गाड़ियां भी है। सोनू ने कई बेनामी संपत्तियों में भी निवेश किया है।