फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिल कुंबले के कोच पद से इस्तीफे की वजह से जुड़ी हैं ये 8 बड़ी बातें

Wed, 21 Jun 2017 02:38 PM IST
Amarujala.com- Presented By: पवन नाहर
विज्ञापन
1 of 9
अनिल कुंबले और विराट कोहली - फोटो : Twitter
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और कोच अनिल कुंबले के बीच दरार की खबरे बीते कई हफ्तों से मीडिया में बनी हुई हैं। इसके बाद कुंबले ने अपना इस्तीफा बीसीसीआई को सौंप दिया और टीम से साइड हो गए। हालांकि, चैंपियंस ट्रॉफी 2017 की शुरुआत में कोहली ने टीम में किसी भी प्रकार के मतभेद से साफ इनकार किया था।
विज्ञापन

अनिल कुंबले के कोच पद से इस्तीफे की वजह से जुड़ी हैं ये 8 बड़ी बातें

2 of 9
अनिल कुंबले - फोटो : BCCI
अपने एक साल के कार्यकाल में कुंबले बेहद सफल कोच बनकर उभरे। टेस्ट हो या वनडे या फिर टी-20, कुंबले के कार्यकाल के दौरान टीम इंडिया सिर्फ एक ही टी-20 सीरीज हारी। कुंबले के जाने से टीम इंडिया पर काफी असर पड़ सकता है। क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) के बीसीसीआई ने कहा कि वो टीम इंडिया के लिए नया कोच ढूंढ, मगर सचिन, सौरव और लक्ष्मण की सदस्यता वाली यह समिति कुंबले को बरकरार रखना चाहती थी।
विज्ञापन

अनिल कुंबले के कोच पद से इस्तीफे की वजह से जुड़ी हैं ये 8 बड़ी बातें

3 of 9
अनिल कुंबले - फोटो : SELF
कुंबले के जाने के संकेत आईपीएल के बाद से ही मिलने लग गए थे। दरअसल, कोच और कप्तान के बीच दरार की शुरुआत काफी वक्त पहले ही हो चुकी थी। 23 जून 2016 को सीएसी ने टीम डायरेक्टर रवि शास्त्री को हटाकर अनिल कुंबले को कोच नियुक्त किया, जिसके बाद टीम इंडिया ने 17 टेस्ट खेले, जिसमें से 12 जीते, 4 ड्रॉ रहे और 1 मैच में टीम को हार का मुंह देखना पड़ा।

अनिल कुंबले के कोच पद से इस्तीफे की वजह से जुड़ी हैं ये 8 बड़ी बातें

4 of 9
कुलदीप यादव
25 मार्च 2017 को खबर आई कि टीम इंडिया के कोच आर कप्तान अंतिम एकादश पर एक मत नहीं है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में कोच चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव को शामिल करना चाहते थे, मगर कप्तान कोहली इसके पक्ष में नहीं थे। धर्मशाला टेस्ट में चोट के चलते विराट बाहर हुआ और टीम में कुलदीप को जगह मिली। हालांकि, कोहली इस फैसले से खुश नहीं धे।
विज्ञापन

अनिल कुंबले के कोच पद से इस्तीफे की वजह से जुड़ी हैं ये 8 बड़ी बातें

5 of 9
विराट कोहली, अनिल कुंबलें और कुलदीप यादव - फोटो : IBTimes
इसके बाद मई 23 को कुंबले ने कहा कि बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ को सहायक कोच नियुक्त किया जाए, जिसके बाद टीम में गेंदबाजी कोच के लिए पद बने। कुंबले इस पद पर जहीर खान को लाना के पक्ष में थे। 2 दिन बाद ही बीसीसीआई ने सीएसी से कहा कि वो टीम इंडिया के नए प्रमुख कोच की खोज शुरू करें। हालांकि, सूत्रों ने कहा कि यह सिर्फ एक प्रक्रिया भर है, जिसे निभाना ही होगा।
विज्ञापन

अनिल कुंबले के कोच पद से इस्तीफे की वजह से जुड़ी हैं ये 8 बड़ी बातें

6 of 9
टीम इंडिया - फोटो : ESPN
इसके बाद खबरें आई कि अनिल कुंबले और विराट कोहली के बीच मतभेद बढ़ गए हैं। बताया गया कि खिलाड़ियों को कुंबले का बर्ताव पसंद नहीं। शिकायत की गई कि कुंबले ड्रेसिंग रूम में कोई आजादी नहीं देते। हालांकि, कोच ने दावा किया कि उनके और खिलाड़ियों के बीच के आपसी संबंध काफी अच्छे और गहरे हैं।
विज्ञापन

अनिल कुंबले के कोच पद से इस्तीफे की वजह से जुड़ी हैं ये 8 बड़ी बातें

7 of 9
रामचंद्र गुहा - फोटो : Outlook
1 जून तक वीरेंद्र सहवाग, टॉम मूडी, रिचर्ड पायबस, लालचंद राजपूत और डोडा गणेश ने टीम इंडिया के कोच पद के लिए अप्लाई किया। कुंबले को इस प्रक्रिया में डायरेक्ट एंट्री दी गई थी। अगले ही दिन विख्यात इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने बीसीसीआई की प्रशासन समिति (सीओए) से इस्तीफा दे दिया। गुहा अनिल कुंबले के करीबी माने जाते हैं।

अनिल कुंबले के कोच पद से इस्तीफे की वजह से जुड़ी हैं ये 8 बड़ी बातें

8 of 9
अनिल कुंबले
इसके बाद कोहली ने कहा कि टीम में कोई मतभेद नहीं है और कोच के साथ सबकुछ ठीक चल रहा है। सहमति और असहमति इंसान के व्यवहार का एक हिस्सा है। 17 जून को विराट कोहली और सीएसी की मुलाकात में यह फैसला हुआ कि इस मुद्दे पर फैसला चैंपियंस ट्रॉफी के बाद ही होगा। फाइनल में हार के बाद कोच ने टीम के खिलाड़ियों से 'वन-टू-वन' मुलाकात की।
विज्ञापन

अनिल कुंबले के कोच पद से इस्तीफे की वजह से जुड़ी हैं ये 8 बड़ी बातें

9 of 9
अनिल कुंबले - फोटो : getty
20 जून को टीम इंडिया वेस्टइंडीज के लिए रवाना हो गई, मगर कुंबले नहीं गए। सूत्रों ने बताया कि कुंबले आईसीसी की मीटिंग के लिए लंदन में ही रुके। इसके बाद वो टीम से जुड़ेंगे। कुंबले ने 20 जून को अपना इस्तीफा बीसीसीआई को सौंपा। खबर आई की कुंबले ने भारतीय कोच के पद पर बने रहने से मना कर दिया, जो सीएसी ने पेश किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें