फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज ही के दिन कुंबले ने रचा था इतिहास, टूटे जबड़े के साथ अकेले ही बजाया था पाकिस्तान का बैंड

Thu, 07 Feb 2019 10:23 AM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अनिल कुंबले
टीम इंडिया के दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले ने 20 साल पहले आज ही के दिन (7 फरवरी) को टेस्ट मैच की एक पारी में 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया था। जम्बो ने यह कारनामा दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में पाकिस्तान के खिलाफ किया था। 7 फरवरी 1999 को बनाया यह कीर्तिमान फैंस आज तक नहीं भूल पाए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
anil kumble 10 wickets
इस टेस्ट में भारत ने पहली पारी में 252 रन बनाकर पाकिस्तान को 172 पर ऑलआउट कर दिया था। इसके बाद कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने शानदार बल्लेबाजी की। साथ ही ओपनर सदगोपन रमेश (96) की बल्लेबाजी के दम पर भारत ने 339 रन बनाए और मेहमान टीम के सामने जीत के लिए 420 रन का लक्ष्य रखा।
विज्ञापन

3 of 5
anil kumble 10 wickets
पाकिस्तान की टीम यह मैच ड्रॉ कराने के लिए खेल रही थी, लेकिन कुंबले ने चिर प्रतिद्वंद्वी टीम की उम्मीदों पर पानी फेर दिया और भारतीय टीम को 212 रन से शानदार जीत दिलाई।

4 of 5
anil kumble 10 wickets
बेंगलुरु में जन्मे कुंबले के नाम 132 टेस्ट में कुल 619 विकेट दर्ज हैं। वहीं वनडे में उन्होंने 271 मैचों में कुल 337 विकेट लिए। कुंबले के नाम फर्स्ट क्लास क्रिकेट में कुल 1136 विकेट हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कुंबले
कुंबले एक टेस्ट पारी में 10 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज और पहले भारतीय बने थे। उनसे पहले जिम लेकर ने एक टेस्ट पारी में सभी 10 विकेट लेने की उपलब्धि हासिल की थी। कुंबले ने मैच की पहली पारी में भी 4 विकेट लिए थे और वह कुल 14 विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच बने।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें