फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेस्टइंडीज पहुंचते ही कोच कुंबले को लगा बड़ा झटका

Fri, 08 Jul 2016 02:11 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
अनिल कुंबले - फोटो : Getty/AFP
टेस्ट कप्तान विराट कोहली के नेतृत्व में टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ चार मैचों की द्विपक्षीय टेस्ट सीरीज के लिए बृहस्पतिवार को सेंट किट्स पहुंच गई। अनिल कुंबले बतौर कोच अपने पहले दौरे के लिए टीम के साथ वहां पहुंच गए, लेकिन कैरेबियाई द्वीप पहुंचने के साथ ही उन्हें तगड़ा झटका लग गया।
विज्ञापन

वेस्टइंडीज पहुंचते ही कोच कुंबले को लगा बड़ा झटका

2 of 8
अनिल कुंबले - फोटो : Getty/AFP
टीम इंडिया के हेड कोच अनिल कुंबले ने वेस्टइंडीज पहुंचने के बाद अपने ट्विटर हैंडल पर एक फोटो भी पोस्ट की है। हेड कोच कुंबले ने टीम की फोटो पोस्ट करते हुए लिखा,  "लंबी उड़ान, सेंट किट्स पहुंचे, दौरा शुरू।" लेकिन वहां पहुंचते ही जब कुंबले ने अपना सामान देखा तो वह नदारद था।
  Reached St. Kitts...long flight..@cheteshwar1 @klrahul11 @y_umesh Tour begins @BCCI pic.twitter.com/l2aEpOFSqp — Anil Kumble (@anilkumble1074) 6 जुलाई 2016
विज्ञापन

वेस्टइंडीज पहुंचते ही कोच कुंबले को लगा बड़ा झटका

3 of 8
अनिल कुंबले - फोटो : Getty/AFP
अनिल कुंबले टीम के साथ वेस्टइंडीज के सेंट किट्स तो पहुंच गए, लेकिन उनका सामान लंदन में ही छूट गया। हालांकि इसके लिए वह खुद जिम्मेदार नहीं थे, हवाई जहाज में सामान रखने की जिम्मेदारी एयरवेज की होती है। टीम ब्रिटिश एयरवेज से लंदन से सेंट किट्स के लंबे सफर के लिए रवाना हुई थी और वही कुंबले का सामान रखने से चूक गई।

वेस्टइंडीज पहुंचते ही कोच कुंबले को लगा बड़ा झटका

4 of 8
टीम इंडिया - फोटो : INSTAGRAM
कोच कुंबले जब सेंट किट्स पहुंचे तो उन्हें एहसास हुआ कि उनका कुछ सामान नहीं दिख रहा है। इसके लिए उन्होंने ब्रिटिश एयरवेज से बात की फिर एयरवेज सर्विसेज ने अपनी गलती के लिए माफी मांगी और वादा किया कि उनका सामान जल्द ही उनके पास पहुंचा दिया जाएगा। ब्रिटिश एयरवेज ने अपनी यह गलती ट्विटर पर भी स्वीकार की।
विज्ञापन

वेस्टइंडीज पहुंचते ही कोच कुंबले को लगा बड़ा झटका

5 of 8
- फोटो : PTI
सेंट किट्स के लिए सफर में सामान छूट जाने की यह घटना क्रिकेटरों के साथ पहली बार नहीं हुई है। पहले भी कई बार ऐसी बातें हो चुकी हैं। होता यह है कि खिलाड़ियों का दौरा बहुत व्यस्त होता है क्योंकि उन्हें एक सफर के दौरान कई विमान बदलने होते हैं। इस चक्कर में सामान के छूट जाने की संभावना बनी रहती है। सामान भी खिलाड़ियों के पास नहीं रखा जाता है।
विज्ञापन

वेस्टइंडीज पहुंचते ही कोच कुंबले को लगा बड़ा झटका

6 of 8
ऐसी ही एक बड़ी घटना हुई थी 1984 में। तब जमशेदपुर में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे मैच खेला जाना था, लेकिन खिलाड़ियों के किट्स छूट जाने के कारण मैच को रद करना पड़ा। हुआ यह कि कंगारू खिलाड़ी विमान से जमशेदपुर पहुंच गए, लेकिन उनके कपड़े आए ही नहीं। बाद में कोलकाता से सड़क मार्ग के जरिए उनके कपड़े आए।
विज्ञापन

वेस्टइंडीज पहुंचते ही कोच कुंबले को लगा बड़ा झटका

7 of 8
अनिल कुंबले - फोटो : PTI
बतौर कोच अनिल कुंबले का यह पहला बड़ा कार्यक्रम है। वेस्टइंडीज का दौरा भारतीय खिलाड़ियों के लिए थकानभरा होता ही है। लेकिन टीम के खिलाड़ियों में सेंट किट्स पहुंचने के दौरान कोच के साथ काफी जोश दिखाई दिया। खिलाड़ियों ने वहां पहुंचने के बाद कुछ फोटो ट्विटर पर शेयर भी की।
विज्ञापन

वेस्टइंडीज पहुंचते ही कोच कुंबले को लगा बड़ा झटका

8 of 8
अनिल कुंबले और विराट कोहली - फोटो : PTI
टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच 4 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 21 जुलाई को एंटीगा में खेला जाएगा। लेकिन इससे पहले विराट कोहली की टीम 2 अभ्यास मैच खेलेगी। पहला अभ्यास मैच सेंट किट्स में 9 जुलाई से शुरू होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें