फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL: अश्विन को कप्तान बनाने पर भड़के फैंस, बोले-'किंग्स इलेवन मद्रास रख दो टीम का नाम'

Wed, 28 Feb 2018 03:45 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आर अश्विन - फोटो : SELF
आईपीएल सीजन-11 की नीलामी में इस साल कई बड़े उतार-चढ़ाव देखे गए। एक तरफ जहां पंजाब के मूल खिलाड़ी हरभजन सिंह को चेन्नई सुपरकिंग्स ने खरीदा। वहीं दक्षिण भारत से ताल्लुक रखने वाले रविचंद्रन अश्विन को पंजाब ने 7 करोड़ रुपये से ज्यादा में खरीदा।
विज्ञापन

2 of 5
virendra sehwag
वहीं सोमवार को पंजाब के मेंटर वीरेंद्र सहवाग ने रवि अश्विन को टीम की कमान सौंपने की घोषणा की। हालांकि अश्विन को किंग्स इलेवन पंजाब का कप्तान बनाए जाने के फैसले से फैंस बिलकुल खुश नहीं हैं।
विज्ञापन

3 of 5
रविचंद्रन अश्विन
फैंस की नाराजगी का असर सोशल मीडिया पर भी नजर आ रहा है। दरअसल फैंस का मानना है कि जब पंजाब के पास अश्विन से बेहतर विकल्प टीम में मौजूद है तो फिर अश्विन को ही कप्तान क्यों बनाया गया?

4 of 5
युवराज सिंह
दरअसल वीरेंद्र सहवाग ने सोमवार को अपने फेसबुक पोस्ट पर लिखा था कि किंग्स इलेवन पंजाब के नए कप्तान आर अश्विन होंगे, जिन्हें पंजाब के ऑलराउंडर युवराज सिंह का साथ मिलेगा। वहीं फैंस को उम्मीद थी कि मौजूदा सीजन में युवराज सिंह को किंग्स इलेवन पंजाब का कप्तान बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kings eleven Punjab
सहवाग की इस घोषणा के बाद फैंस ने टीम संचालकों को टीम का नाम तक बदल देने की सलाह दे डाली। दरअसल फैंस ने कमेंट करते हुए फेसबुक पोस्ट पर लिखा कि पंजाब फ्रैंचाइजी को किंग्स इलेवन पंजाब का नाम बदलकर किंग्स इलेवन मद्रास रख देना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें