फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन कोरोना के शिकार हुए तो पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने क्या कहा?

Mon, 13 Jul 2020 07:54 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
शाहिद अफरीदी और अमिताभ बच्चन - फोटो : ट्विटर
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के शिकार हो गए। बिग बी के फैंस को उस वक्त झटका लगा जब 11 जुलाई की रात उन्होंने खुद के पॉजिटिव होने की सूचना ट्विटर पर दी। अब पूरी दुनिया में उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना हो रही है, इस कड़ी में पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेट कप्तान शाहिद अफरीदी ने भी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन

2 of 4
शाहिद अफरीदी - फोटो : social media
अपने दौर के धाकड़ ऑलराउंडर और खुद कोरोना को मात दे चुके शाहिद आफरीदी ने ट्वीट करते हुए कहा, 'अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के लिए मेरी प्रार्थना। उम्मीद है आप जल्द ठीक होकर आएंगे।'

विज्ञापन

3 of 4
सिर्फ शाहिद अफरीदी ही नहीं बल्कि पूर्व पाकिस्तानी पेसर शोएब अख्तर ने भी अमिताभ के लिए दुआएं कीं। रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर शोएब ने भी ट्वीट कर कहा था, 'जल्दी से ठीक हो जाइए अमित जी, आपके जल्द स्वस्थ होने के लिए प्रार्थनाएं।'

विज्ञापन

4 of 4
परिवार के साथ अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन के साथ-साथ उनके बेटे अभिषेक बच्चन, बहू ऐश्वर्या राय बच्चन और पोती आराध्या की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। अमिताभ जहां मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती हैं। अभिषेक अमिताभ के बगल वाले कमरे में एडमिट हैं। ऐश्वर्या और आराध्या होम क्वारंटीन हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें