फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर क्यों वॉर्नर का शिकार कर अल्जारी ने नहीं मनाया जश्न, 'मैन ऑफ द मैच' लेते वक्त किया खुलासा

Sun, 07 Apr 2019 03:17 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
alzarri and warner
अल्जारी जोसेफ (6 विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी और किरोन पोलार्ड (46*) की तूफानी पारी की बदौलत मुंबई ने इंडियन टी-20 लीग के 19वें मुकाबले में हैदराबाद को 40 रन से हराया। इसके साथ ही मुंबई ने इस सीजन में अपनी तीसरी जीत दर्ज की। मुंबई की इस जीत के असली नायक घातक गेंदबाज अल्जारी जोसेफ रहे।
 
विज्ञापन

2 of 5
Alzarri Joseph
अल्जारी जोसेफ ने अपने 3.4 ओवर में मात्र 12 खर्च करके 6 विकेट हासिल किए। यह आईपीएल इतिहास का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन भी हैं। उन्होंने सोहेल तनवीर के 6/21 को पीछे छोड़ा हैं। सोहेल तनवीर ने आईपीएल में यह बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन साल 2008 में बनाया था। अल्जारी के शानदार प्रदर्शन के चलते उन्हें मैन ऑफ द मैच से भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

3 of 5
Alzarri Joseph
मैन ऑफ द मैच लेते हुए अल्जारी ने कहा, 'मैं अपने बेसिक्स में काम करके ही सफल हुए हूं। इसके पीछे मेरे कोच की भी अहम भूमिका रहा है, जिनके मार्गदर्शन में मैंने ऐसी गेंदबाजी सीखी। मेरा ध्यान सिर्फ जीत पर था इस वजह से मैंने वॉर्नर के रूप में मिले अपने पहले विकेट पर जश्न नहीं मनाया।'

4 of 5
Alzarri Joseph
अल्जारी जोसेफ ने आगे कहा, 'मुझे यह सब एक सपने की तरह लग रहा है। मैं इससे बेहतर शुरुआत की उम्मीद नहीं कर सकता था। मैंने सिर्फ अपनी योजनाओं को ध्यान में रखकर गेंदबाजी की और मुझे इसमें सफलता भी मिली है। मैं सिर्फ अपनी ताकत और अपने बेसिक्स पर ही गेंदबाजी करना चाहता था।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मुंबई इंडियंस
बता दें कि टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 136 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद की पूरी टीम 17.4 ओवर में 96 रन पर ही सिमट गई और मैच हार गई। हैदराबाद की इस सीजन में यह दूसरी हार 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें