फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asia Cup 2022: एशिया कप के लिए सभी टीमों का एलान, जानें किस टीम में कौन से स्टार खिलाड़ी शामिल

Sun, 21 Aug 2022 07:11 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यूएई में होने वाले एशिया कप के लिए सभी टीमों का एलान हो चुका है। भारतीय टीम में कप्तान रोहित के अलावा सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी तो पाकिस्तान उम्मीदें बाबर आजम पर टिकी हैं। 
 
विज्ञापन
1 of 6
एशिया कप - फोटो : सोशल मीडिया
एशिया कप 2022 की शुरुआत में अब एर सप्ताह का समय रह गया है और सभी देशों की टीमों का एलान हो चुका है। भारतीय टीम में स्टार खिलाड़ियों की भरमार है, लेकिन सबसे ज्यादा उम्मीदें सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या से होंगी। वहीं, पाकिस्तान की जीत का दारोमदार कप्तान बाबर आजम पर रहेगा। इसके अलावा श्रीलंकाई टीम में भी टी20 के कई धुरंधर हैं। बांग्लादेश की टीम कप्तान शाकिब अल हसन पर सबसे ज्यादा निर्भर होगी। अफगानिस्तान के लिए एक बार फिर राशिद खान और मोहम्मद नबी कमाल कर सकते हैं। यहां हम सभी टीमों और उनके स्टार खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं।  

ग्रुप ए
विज्ञापन

भारत

2 of 6
केएल राहुल,रोहित शर्मा और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, आवेश खान। 

रिजर्व खिलाड़ी: श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, दीपक चाहर।

स्टार खिलाड़ी
भारतीय टीम में स्टार खिलाड़ियों की भरमार है, लेकिन मौजूदा समय में सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या शानदार फॉर्म में हैं। इन दोनों खिलाड़ियों पर सभी की नजरें रहेंगी। इसके अलावा युजवेन्द्र चहल और अर्शदीप सिंह भी कमाल कर सकते हैं। 
विज्ञापन

पाकिस्तान

3 of 6
पाकिस्तान क्रिकेट टीम - फोटो : twitter@ICC
बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, आसिफ अली, फखर जमान, हैदर अली, हरीस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, शाहनवाज दहानी, उस्मान कादिर।

स्टार खिलाड़ी
पाकिस्तान की बल्लेबाजी की रीढ़ बाबर आजम ही हैं। उनके अलावा आसिफ अली और मोहम्मद रिजवान भी कमाल कर सकते हैं। गेंदबाजी में शादाब खान और नसीम शाह पर भी अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। 
  • ग्रुप ए की तीसरी टीम अभी तय नहीं हुई है। हॉन्ग कॉन्ग, कुवैत, सिंगापुर और यूएई में से कोई एक टीम क्वालीफायर राउंड में जीत हासिल कर भारत और पाकिस्तान के ग्रुप में जगह बनाएगी। 
ग्रुप बी

अफगानिस्तान

4 of 6
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम - फोटो : social media
मोहम्मद नबी (कप्तान), नजीबुल्लाह जादरान, अफसर जजाई, अजमतुल्लाह ओमरजई, फरीद अहमद मलिक, फजलहक फारूखी, हशमतुल्ला शाहिदी, हजरतुल्लाह जजाई, इब्राहिम जादरान, करीम जनत, मुजीब उर रहमान, नूर उल अहमद, रहमानुल्ला गुरबाज, राशिद खान, समीउल्लाह शेनवारी। 

रिजर्व खिलाड़ी: निजात मसूद, कैस अहमद, शराफुद्दीन अशरफ।

स्टार खिलाड़ी
राशिद खान और मोहम्मद नबी अफगानिस्तान के लिए सबसे अहम खिलाड़ी हैं। ये दोनों गेंद और बल्ले से कमाल कर सकते हैं। स्पिन गेंदबाज मुजीब उर रहमान भी गेंद के साथ मैच जिता सकते हैं। तेज गेंदबाज फजलहक फारूखी और अंतिम ओवरों में नजीबुल्लाह जादरान भी मैच पलटने में माहिर हैं। 
विज्ञापन

बांग्लादेश

5 of 6
बांग्लादेश क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया
शाकिब अल हसन (कप्तान), अनामुल हक, मुशफिकुर रहीम, अफिफ हुसैन, मोसादेक हुसैन, महमूदुल्लाह, मेहदी हसन, मोहम्मद सैफुद्दीन, हसन महमूद, मुस्तफिजुर रहमान, नसुम अहमद, सब्बीर रहमान, मेहदी हसन मिराज, परवे हुसैन, एमोन, नुरुल हसन सोहन, तस्कीन अहमद।

स्टार खिलाड़ी
बांग्लादेश की टीम सबसे ज्यादा कप्तान शाकिब उल हसन पर निर्भर होगी, जो गेंद और बल्ले दोनों के साथ कमाल के खिलाड़ी हैं। उनके अलावा मुशफिकुर रहीम और महमुदुल्लाह बल्ले के साथ कमाल कर सकते हैं। गेंदबाजी में मुस्तफिजुर रहमान, मेहदी हसन और तस्किन अहमद से उम्मीद की जा सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीलंका

6 of 6
श्रीलंका की टीम - फोटो : ICC@twitter
दसुन शनाका (कप्तान), धनुष्का गुणथिलका, पथुम निसंका, कुसल मेंडिस, चरित असलंका, भानुका राजपक्षे, आशेन बंडारा, धनंजय डी सिल्वा, वनिन्दु हसरंगा, महेश थीक्षाना, जेफरी वेंडरसे, प्रवीण जयविक्रमा, चमिका करुणारत्ने, दिलशान पथिराना, नुवानीडु फर्नांडो, दुष्मंथा चमीरा, दिनेश चांडीमल।

स्टार खिलाड़ी
श्रीलंका की टीम में भी मैच जिताने की जिम्मेदारी कप्तान दसून शनाका के ऊपर ही होगी। उनके अलावा कुशल मेंडिस और भानुका राजपक्षे बल्लेबाजी में कमाल कर सकते हैं। गेंदबाजी में वनिन्दू हसरंगा और महेश थीक्षाना मैच पलट सकते हैं। 

क्वालीफाइंग राउंड में ये चार टीमें आपस में भिड़ेंगी और जीतने वाली टीम को ग्रुप ए में भारत और पाकिस्तान के खिलाफ खेलने का मौका मिलेगा।

हांगकांग: निजाकत खान (कप्तान), किनचित शाह, जीशान अली, हारून अरशद, बाबर हयात, आफताब हुसैन, अतीक इकबाल, एजाज खान, एहसान खान, स्कॉट मैककेनी (विकेटकीपर), गजनफर मोहम्मद, यासिम मुर्तजा, धनंजय राव, वाजिद शाह , आयुष शुक्ला, अहान त्रिवेदी, मोहम्मद वहीद।

कुवैत: मोहम्मद असलम (कप्तान), नवाफ अहमद, मोहम्मद अमीन, मीत भावसार (विकेटकीपर), अदनान इदरीस, मुहम्मद काशिफ, शिराज खान, सैयद मोनिब, उस्मान पटेल, यासीन पटेल, शाहरुख कुद्दुस, रवीजा संदारुवान, मोहम्मद शफीक, हारून शाहिद, एडसन सिल्वा, बिलाल ताहिर, अली जहीर।

सिंगापुर: अमजद महबूब (कप्तान), रीजा गजनवी, जनक प्रकाश, मनप्रीत सिंह, विनोथ भास्करन, आर्यमन उचिल, सुरेंद्रन चंद्रमोहन, रोहन रंगराजन, अक्षय रूपक पुरी, अमन देसाई, जीवन संथानम, विहान माहेश्वरी, आर्यवीर चौधरी, अरित्रा दत्ता।

यूएई: चुंदंगापॉयल रिजवान (कप्तान), सुल्तान अहमद, साबिर अली, वृति अरविंद, काशिफ दाउद, जवार फरीद, बासिल हमीद, जहूर खान, आर्यन लकड़ा, कार्तिक मयप्पन, रोहन मुस्तफा, फहद नवाज, अहमद रजा, अलीशान शराफू, जुनैद सिद्दीकी। चिराग सूरी, मुहम्मद वसीम।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें