फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब, कैसे और कहां देखें वर्ल्डकप, जानें विश्व कप से जुड़ी हर खास बात

Tue, 16 Apr 2019 08:48 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
वर्ल्ड कप - फोटो : social media
क्रिकेट का महाकुंभ कहे जाने वाले क्रिकेट वर्ल्ड कप के शुरू होने में अब सिर्फ कुछ ही हफ्ते का समय बाकी है। खेल प्रशंसकों से लेकर सभी टीमों ने भी तैयारी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के बाद इंडिया ने भी अपने 15 सदस्यीय दल की घोषणा कर दी है।

अब आईए जानते हैं क्रिकेट वर्ल्डकप से जुड़ी हर वो जरुरी बात जो बतौर प्रशंसक आपको जाननी चाहिए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम इंडिया - फोटो : अमर उजाला
टीम इंडिया के खिलाड़ी:
रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल, विजय शंकर, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव

विज्ञापन

3 of 10
आईसीसी कप - फोटो : social media
कब है क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019?
क्रिकेट वर्ल्डकप की शुरुआत गुरुवार, 30 मई 2019 से होगी। इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा पहला मुकाबला। रविवार, 14 जुलाई को होगा फाइनल मुकाबला।

 

4 of 10
विराट - फोटो : social media
कितने बजे शुरू होंगे क्रिकेट वर्ल्ड कप के मैच?
भारत के सभी मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे शुरू होंगे। बाकी दूसरे देशों के कुछ मैच शाम को 6 बजे से शुरू होंगे।


 
विज्ञापन

5 of 10
वर्ल्ड कप 2019 - फोटो : social media
कहां हो रहा है 2019 का क्रिकेट वर्ल्ड कप?
क्रिकेट वर्ल्ड कप इस बार इंग्लैंड-वेल्स में खेला जाएगा। पूरे टूर्नामेंट में सभी मैच इंग्लैंड के 11 शहर लॉर्ड्स, ओवल, एजबेस्टन, ट्रेंट ब्रिज, टॉन्टन, हैडिंग्ले, ओल्ड ट्रैफोर्ड, ब्रिस्टल, साउथैम्पटन, कार्डिफ और चेस्टर-ली-स्ट्रीट में खेले जाएंगे।

फाइनल मुकाबला लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा।

 
विज्ञापन

6 of 10
स्टार स्पोर्ट्स - फोटो : social media
भारत में आप कैसे देख सकते हैं क्रिकेट वर्ल्ड कप?
भारत में क्रिकेट वर्ल्ड कप के प्रसारण के सभी अधिकार स्टार नेटवर्क के पास है इसलिए स्टार के सभी स्पोर्ट्स चैनल पर ये मुकाबले देखे जा सकेंगे। इसके अलावा डिजिटल माध्यम में HOTSTAR पर भी मैचों का देखा जा सकेगा।

 
विज्ञापन

7 of 10
आईसीसी टीमें - फोटो : Social media
कौन-कौन सी टीमें वर्ल्ड कप 2019 में खेलेंगी और क्या है उनकी वन-डे रैंकिंग?
वर्ल्ड कप में कुल 10 टीमें भाग ले रही हैं। वन-डे रैंकिंग में फिलहाल इंग्लैंड नंबर एक और इंडिया नंबर दो पर है। अफगानिस्तान सबसे आखिरी पायदान पर है।

इंग्लैंड (1)
इंडिया (2)
न्यूजीलैंड (3)
दक्षिण अफ्रीका (4)
ऑस्ट्रेलिया (5)
पाकिस्तान (6)
बांग्लादेश (7)
श्रीलंका (8)
विंडीज (9)
अफगानिस्तान (10)

8 of 10
world cup 2019
क्रिकेट वर्ल्ड कप में कुल कितने मैच खेले जाएंगे?
सेमीफाइनल से पहले सभी टीमें आपस में कुल 45 मैच खेलेंगी।

 

9 of 10
ऑस्ट्रेलिया
पिछली बार किसने जीता था वर्ल्ड कप?
साल 2015 में ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड में खेले गए वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया बनी थी चैंपियन।

 
विज्ञापन

10 of 10
विश्व कप ट्रॉफी के साथ विराट कोहली
कौन सी टीम है इस बार के वर्ल्डकप की दावेदार?
वैसे तो कोई भी टीम अच्छा प्रदर्शन कर चैंपियन बन सकती है लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए इंडिया, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीम मुख्य दावेदार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें