फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान कुक ने की संन्यास की घोषणा, सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड टूटने का खतरा टला

Tue, 04 Sep 2018 08:53 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
एलिस्टर कुक
टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज मेजबान टीम ने 3-1 से अपने नाम कर ली है। वहीं भारत के खिलाफ यह सीरीज अपने नाम करते ही इंग्लैंड के ओपनर बल्लेबाज एलिस्टर कुक ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला कर लिया है। खबर है कि टीम इंडिया के खिलाफ ओवल में होने वाले अंतिम व पांचवे टेस्ट के बाद वह क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे।
 
विज्ञापन

2 of 5
एलिस्टर कुक और सचिन तेंदुलकर
बता दें कि कुक ने अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में 12254 रन बनाए हैं। इसी के साथ टेस्ट क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर के सर्वाधिक रनों का रिकॉर्ड भी सुरक्षित हो गया है। कुक सचिन का रिकॉर्ड तोड़ने के सबसे करीब थे। वह इंग्लैंड की तरफ से सर्वाधिक टेस्ट मैच (160) खेलने वाले प्लेयर हैं।
विज्ञापन

3 of 5
एलिस्टर कुक
ओवल टेस्ट उनका 161 टेस्ट मैच होगा। खराब फॉर्म से गुजर रहे कुक की प्लेइंग इलेवन में जगह को लेकर लंबे समय से सवाल खड़े किए जा रहे थे। मौजूदा टेस्ट सीरीज में भी कुक ने बहुत ज्यादा प्रभावित नहीं किया है। एलिस्टर कुक ने एक बयान में कहा, 'पिछले कुछ महीनों में काफी सोच विचार के बाद मैंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है। भारत के खिलाफ ओवल टेस्ट मेरे करियर का आखिरी टेस्ट मैच होगा।'

4 of 5
एलिस्टर कुक
कुक ने आगे के कहा, 'मेरे लिए यह पल बेहद दुखभरा है। मैंने क्रिकेट को अपने करियर के दौरान काफी कुछ दिया है और अब मेरे पास इसके लिए कुछ नहीं बचा है।' उन्होंने आगे कहा, 'इतने लंबे समय तक इंग्लैंड टीम के दिग्गजों के साथ खेलकर मैं गर्व महसूस कर रहा हूं। मैंने उन उपलब्धियों के बारे में कभी सोचा तक नहीं था, जिन्हें मैं हासिल कर चुका हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एलिस्टर कुक - फोटो : dailymail
क्रिकेट के पहले ही दो फॉर्मेटों को अलविदा कहने वाले कुक ने इंग्लैंड के लिए 92 वनडे मैच भी खेले हैं, जिनमें उन्होंने 36.41 की औसत से 3204 रन बनाए। इसके अलावा उन्होंने सिर्फ 4 टी-20 मैच खेले हैं।
 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें