फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदाई टेस्ट में कुक ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, एतिहासिक शतक के साथ फैंस को रुला गए

Tue, 11 Sep 2018 06:38 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
इंग्लैंड के महान बल्लेबाज एलिस्टर कुक भारत के खिलाफ अपने करियर का आखिरी टेस्ट खेलते हुए इतिहास रच दिया। सोमवार को ओवल में सीरीज के पांचवें और आखिरी टेस्ट के दौरान कुक ने  दूसरी पारी में 147 रन जड़ते हुए विश्व क्रिकेट के कई कीर्तिमान अपने नाम किए। बता दें कि कुक ने पहली पारी में 71 रन बनाए थे।

रविंद्र जडेजा की गेंद पर चौका जमाते हुए उन्होंने कई उपल्ब्धियां अपने नाम की। इंग्लैंड की ओर से टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दिग्गज सलामी बल्लेबाज अपने करियर के पहले और आखिरी टेस्ट में शतक लगाने वाले इंग्लैंड के पहले और दुनिया के पांचवें बल्लेबाज बन गए।
विज्ञापन

2 of 9
टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले 5वें बल्लेबाज

भारत के खिलाफ लगाए इस शतक के साथ ही कुक ने अपने ताज में एक और नगीना शामिल किया। टेस्ट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में वे 5वें क्रम पर पहुंच चुके हैं। कुमार संगाकारा (12400 रन) को पछाड़ कर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया।

टेस्ट में सर्वाधिक रन का स्कोर सचिन तेंदुलकर (15921 रन) के नाम हैं। मगर कुक दुनिया में सर्वाधिक टेस्ट रन (12472 रन) बनाने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं।
 

 
विज्ञापन

3 of 9
भारत के खिलाफ अद्भुत रिकॉर्ड

इसे भी एक संयोग ही माना जाएगा कि कुक ने अपने करियर का पहला शतक (104 रन) भारत के खिलाफ 2006 नागपुर में बनाया था। अब आखिरी शतक भी हिंदुस्तानी टीम के खिलाफ जड़ा। वह एक ही टीम के खिलाफ अपने करियर का पहला और आखिरी शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं।

इसे भी संयोग ही माना जाए कि तीनों बार यह शतक लंदन के केनिंगनटन ओवल मैदान पर ही बने हैं। 
 

 

4 of 9
पहले और आखिरी टेस्ट में शतक

अपने पहले और आखिरी दोनों टेस्ट में शतक लगाने वाले आखिरी बल्लेबाज भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन थे। अजहर ने अपने करियर की पहली सेंचुरी इंग्लैंड (110) के खिलाफ कोलकाता में 1984 में लगाई थी और सन 2000 में बेंगलुरु में उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 102 रनों की पारी खेली थी।

अजहर ने भारत के लिए कुल 99 टेस्ट मैच खेले और 45.03 की औसत से 6215 रन बनाए। उन्होंने अपने करियर में कुल 22 सेंचुरी लगाईं। अन्य तीनों बल्लेबाजों में ऑस्ट्रेलिया के ग्रेग चैपल, विलियम पोंसफर्ड और रेगिनल्ड डफ शामिल हैं।
विज्ञापन

5 of 9
तीसरी पारी में सर्वाधिक शतक

अपने करियर का 32वां शतक लगाते हुए कुक ने वह कारनामा कर दिखाया जो आजतक कोई भी बल्लेबाज नहीं कर सका। यह उनके बल्ले में टेस्ट की तीसरी पारी में निकला 13वां शतक था।

जो टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक है। उनके पीछे 12 शतकों के साथ पूर्व श्रीलंकाई दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगाकारा हैं।
विज्ञापन

6 of 9
भारत के खिलाफ सर्वाधिक टेस्ट खेलने वाले क्रिकेटर
कुक भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाले क्रिकेटर बन गए हैं। कुक का भारत के खिलाफ ये 30वां टेस्ट मैच है और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने भारत के खिलाफ 29 टेस्ट मैच खेले हैं। 

कुक और पोंटिंग के बाद क्लायव लॉयड और जावेद मियादाद का नंबर आता है, जिन्होंने भारत के खिलाफ 28 मैच खेले है। इसके बाद जेम्स एंडरसन ने 27 और वेस्टइंडीज के शिव नारायण चंद्रपॉल ने 25 टेस्ट मैच भारत के खिलाफ खेले हैं।
विज्ञापन

7 of 9
alastair cook
सर्वाधिक रन बनाने वाले दुनिया के 5वें बल्लेबाज

कुक ने श्रीलंका के कुमार संगकारा के सर्वाधिक टेस्ट रन का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। कुक ने ओवल टेस्ट मैच से पहले कुल 12,254 रन बनाए थे। उन्हें संगकारा को पछाड़ने केलिए 147 रन की जरूरत थी। कुक ने पहली पारी में 71 रन की पारी खेली और जब उन्होंने दूसरी पारी में जैसे ही 76वां रन लिया तो वह टेस्ट में सर्वाधिक रन के मामले में संगकारा (12400) से आगे निकल गए। अब उनके कुल 12472 रन हो गए हैं।

8 of 9
एलिस्टर कुक
टेस्ट में सर्वाधिक रन बनाने वाले पांच बल्लेबाज
नाम    देश    मैच    रन
सचिन तेंदुलकर     भारत    200    15,921
रिकी पोंटिंग     ऑस्ट्रेलिया    168    13,378
जैक कैलिस    दक्षिण अफ्रीका    166    13,289
राहुल द्रविड़     भारत    164    13,288
कुक    इंग्लैंड    161    12472
विज्ञापन

9 of 9
एलिस्टर कुक
बाएं हाथ के बल्लेबाजों में सबसे आगे कुक

बाएं हाथ के बल्लेबाजों में रन बनाने के मामले में कुक सबसे आगे निकल गए हैं। संगकारा (12400), ब्रायन लारा (11953), शिवनारायण चंद्रपाल (11867) और एलेन बॉर्डर (11174) उनसे पीछे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें