फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलिस्टर कुक ने संन्यास से पहले रचा इतिहास, ओवल का ग्राउंड बना इनके कीर्तिमान का साक्षी

Fri, 07 Sep 2018 04:40 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
एलिस्टर कुक
इंग्लैंड और भारत के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला ओवल में शुरू हो चुका है। यह न सिर्फ इस टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला है, बल्कि इंग्लैंड के ओपनर बल्लेबाज एलिस्टर कुक का भी अंतिम क्रिकेट मैच है। इस मैच के परिणाम के बाद एलिस्टर कुक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से बिदाई लेंगे।
विज्ञापन

2 of 5
कुक
हालांकि क्रिकेट को अलविदा कहने से पहले कुक ने ओवल के मैदान पर उतरते ही आज एक और बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। दरअसल इस ग्राउंड पर उन्होंने अपने 1000 रन पूरे कर लिए हैं। कुक ने महज 13 टेस्ट मैचों में 1000 रन पूरे किए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
एलिस्टर कुक
कुक से पहले इंग्लैंड के ही लियोनार्ड हटन (1521) और ग्राहम गूच (1097) ही ये उपलब्धि हासिल करन में कामयाब हुए थे। टीम इंडिया के खिलाफ आखिरी टेस्ट में उतरने से पहले कुक इंग्लैंड के लिए अब तक 160 टेस्ट मैचों में 12,254 रन बना चुके थे।

4 of 5
एलिस्टर कुक
एक और खास बात यह है कि दोनों टीमों के बीच ओवल में खेले जा रहे पांचवें टेस्ट में जैसे ही एलिस्टर कुक बल्लेबाजी का आगाज करने उतरे स्टेडिय में मौजूद सभी क्रिकेट फैंस ने खड़े होकर तालियां बजाईं। 12 साल में उन्होंने क्रिकेट के कई बड़े कीर्तमान अपने नाम किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एलिस्टर कुक - फोटो : dailymail
इतना ही नहीं मैदान पर उतरते ही खुद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने उनसे हाथ मिलाया और उन्हें अग्रिम जीवन की शुभकामनाएं दी। बता दें कि कुक ने साल 2006 में टीम इंडिया के खिलाफ ही नागपुर में अपना डेब्यू टेस्ट मैच खेला था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें