फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लैंड के ओपनर कुक ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ा

Fri, 15 Dec 2017 09:28 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
एलिस्टर कुक - फोटो : Reuters
इंग्लैंड के ओपनर एलिस्टर कुक ने गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू हुए एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट में वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। उन्होंने इस रिकॉर्ड को बनाते हुए टीम इंडिया के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
एलिस्टर कुक - फोटो : Reuters
दरअसल, कुक अपने टेस्ट करियर का 150वां टेस्ट खेल रहे हैं। उन्होंने सबसे कम समय में 150 टेस्ट खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 11 साल और 288 दिनों में 150वां टेस्ट खेला है।
विज्ञापन

3 of 5
राहुल द्रविड़
कुक ने यह उपलब्धि हासिल करते ही टीम इंडिया के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ दिया। द्रविड़ ने 14 साल 200 दिन में अपने करियर का 150वां टेस्ट खेला था। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलन बॉर्डर काबिज हैं, जिन्होंने 14 साल 243 दिनों में अपने करियर का 150वां टेस्ट खेला था। 

4 of 5
एलेस्टर कुक
बहरहाल, एलिस्टर कुक अपनी इस उपलब्धि को यादगार नहीं बना सके और 16 गेंदों में महज 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने कुक को LBW आउट किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एलिस्टर कुक - फोटो : Reuters
कुछ पिछले कुछ समय से फॉर्म में नहीं चल रहे हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ बर्मिंघम में खेली गई 243 रनों की पारी के बाद से कुक ने अब तक 11 पारियां खेली, लेकिन वे इन पारियों में एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें