इंग्लैंड के ओपनर एलिस्टर कुक ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉक्सिंग-डे टेस्ट में धमाकेदार दोहरा शतक जमाया और कई रिकॉर्ड्स तोड़े। कुक ने अपने टेस्ट करियर का पांचवां जबकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरा दोहरा शतक जमाया। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने मेलबर्न में जारी चौथे टेस्ट के तीसरे दिन स्टंप्स तक 409 गेंदों में 27 चौको की मदद से नाबाद 244 रन बनाए।
विज्ञापन
2 of 6
एलिस्टर कुक
- फोटो : cricketcountry
यह कुक का ही कमाल है कि वह पिच पर 10 घंटे 37 मिनट तक समय बिता चुके हैं और मैराथन दोहरा शतक जमाया। 33 वर्षीय बल्लेबाज की पारी कि बदौलत इंग्लैंड ने स्टंप्स तक 144 ओवर में 9 विकेट खोकर 491 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 327 रन के आधार पर इंग्लैंड ने 164 रन की बढ़त बना ली है, जबकि उसका एक विकेट शेष है। कुक ने अपनी मैराथन पारी में विराट कोहली समेत कई दिग्गज बल्लेबाजों के रिकॉर्ड्स ध्वस्त किए।
विज्ञापन
3 of 6
एलिस्टर कुक
कुक अब टेस्ट में सर्वाधिक रन के मामले में छठे नंबर पर पहुंच गए हैं। इससे पहले वो 9वें स्थान पर थे, लेकिन 244 रन की पारी खेलते हुए उन्होंने कई दिग्गजों को पछाड़ दिया। कुक के टेस्ट में अब 11,956 रन हो गए हैं। इस तरह उन्होंने महेला जयवर्धने (11,814 रन), शिवनारायण चंद्रपॉल (11,867 रन) और ब्रायन लारा (11,953 रन) को पछाड़ दिया है।
4 of 6
सचिन तेंदुलकर
एलिस्टर कुक से आगे अभी श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा (12,400 रन), टीम इंडिया के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ (13,288 रन), दक्षिण अफ्रीका के पूर्व महान ऑलराउंडर जैक कालिस (13,289 रन), ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग (13,378 रन) और 'क्रिकेट के भगवान' माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर (15,921) हैं।
विज्ञापन
5 of 6
विराट कोहली
यही नहीं, कुक ने साल 2017 में टेस्ट क्रिकेट की सबसे बड़ी पारी खेली। उन्होंने इस मामले में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को पीछे छोड़ा, जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ इस साल 243 रन की पारी खेली थी। अब 2017 में किसी खिलाड़ी द्वारा खेली गई सबसे बड़ी पारी का रिकॉर्ड कुक के नाम दर्ज हो गया है। उन्होंने 244* रन बनाए।
कुक के पास चौथे दिन भी बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका है। अगर वो अंत तक नाबाद रहते हैं, तो टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सर्वाधिक रन की पारी खेल नाबाद रहने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। फिलहाल यह रिकॉर्ड ग्लेन टर्नर के नाम है, जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 1972 में आउट हुए बिना 223 रनों की पारी खेली थी।