पल्लेकल के दूसरे वन डे में टीम इंडिया के खिलाफ छह विकेट लेने वाले अकिला धनंजय कारपेंटर के बेटे हैं। रोहित शर्मा को आउट करने के बाद एक ही ओवर में केएल राहुल, केदार जाधव और विराट कोहली को बोल्ड करते हुए टीम इंडिया को हिला कर रख देने वाले धनंजय की विशेषता है कि वह एक ही ओवर में चार अलग तरह की गेंद फेंक सकते हैं। जिसमें गुगली और ऑफ ब्रेक शामिल है।
विज्ञापन
4 अक्टूबर 1993 को धनंजय पैदा हुए
2 of 5
अकिला धनंजय
कोलंबो से 30 किलोमीटर दूर पनडुरा में 4 अक्टूबर 1993 को पैदा हुए धनंजय ने पहला मैच श्रीलंका प्रीमियर लीग में वायंबा यूनिट की तरफ से खेला। पहले मैच में ही 18 रन देकर तीन विकेट लिए। वेरिएशन और गुगली से सबको प्रभावित किया। वायंबा यूनिट के नेट प्रेक्टिस में पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने धनंजय की गुगली से प्रभावित हुए और नेशनल सेलेक्टर्स को धनंजय के नाम पर विचार करने को कहा, नतीजन उन्हें टी-20 विश्व कप 2012 की टीम में शामिल किया गया।
विज्ञापन
चेहरे की चोट से कैरियर खतरे में पड़ गया
3 of 5
अकिला धनंजय
उन्होंने प्रथम श्रेणी मैच खेलने से पहले ही अपना अंतरराष्ट्रीय मैच खेल लिया। न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 विश्व कप 2012 में वह घायल हो गए थे। इस दौरान चेहरे की चोट की वजह से उनका कैरियर खतरे में पड़ गया था। न्यूजीलैंड के रॉब निकोल ने सीधा शॉट मारा, धनंजय गेंदबाजी कर रहे थे। धनंजय ने शॉट को हाथ से रोकने की कोशिश की लेकिन गेंद उनके चेहरे को चोटिल कर गई। इस वजह से वह वेस्टइंडीज के खिलाफ पूल मैच नहीं खेल पाए।
चेन्नई सुपर किंग्स ने अकिला को 10.5 लाख रुपए में खरीदा
4 of 5
अकिला धनंजय
2013 आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स ने अकिला धनंजय को 10.5 लाख रुपए में खरीदा। पांच इंटरनेशनल टी-20 मैच में धनंजय ने 7 विकेट लिए। चार वन डे में अब तक 11 विकेट ले चुके हैं।
2017 में जिंबाब्बे के खिलाफ फिर से टीम में चयन हुआ और पहले वन डे में ही क्रेग इरविन को आउट कर अपना पहला अंतरराष्ट्रीय विकेट लिया। हंबनतोता में जिंबाब्बे के खिलाफ 4 विकेट लिए।