हार्दिक पांड्या
- फोटो : BCCI
बकौल चोपड़ा, 'मैं नहीं चाहूंगा कि पांड्या एक दिन में 17 से 18 ओवर गेंदबाजी करें। इसलिए वह मेरी टीम के तीसरे प्रमुख तेज गेंदबाज भी नहीं बन सकते। वह मेरे चौथे तेज गेंदबाज बन सकते हैं। मगर भुवी, शमी, बुमराह, उमेश और इशांत के रहते मैं हार्दिक को चौथे तेज गेंदबाज के रूप में शामिल नहीं करना चाहूंगा। मैं पांड्या की जगह एक स्पिनर को शामिल करना पसंद करूंगा।' अब यह देखना रोचक होगा कि हार्दिक पांड्या को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में वाकई मौका मिलेगा?