मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने शनिवार को स्वीकार किया कि विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे स्टार खिलाड़ियों की जगह भरना मुश्किल है। उन्होंने साथ ही उम्मीद जताई कि इंग्लैंड दौरे के लिए टेस्ट टीम में शामिल अन्य खिलाड़ी भी अच्छा प्रदर्श करेंगे। रोहित ने सात मई को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था, जबकि इसके कुछ दिन बाद 12 मई को कोहली ने लाल गेंद के प्रारूप को अलविदा कह दिया था।
विज्ञापन
2 of 6
अगरकर और शिव सुंदर दास
- फोटो : PTI
अगरकर बोले- दूसरे खिलाड़ियों के लिए मौके खुले
अगरकर ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए 18 सदस्यीय भारतीय टीम का एलान किया। भारतीय टीम इस दौरे पर शुभमन गिल की कप्तानी में खेलने उतरेगी। अगरकर ने टीम के एलान के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, जब इस तरह के खिलाड़ी संन्यास लेते हैं, जो क्रिकेट के दिग्गज हैं जो उनकी जगह भर पाना बहुत मुश्किल होता है। लेकिन इसका दूसरा पहलू भी है, इससे दूसरे खिलाड़ियों को मौका मिला है।
विज्ञापन
3 of 6
अगरकर और शिव सुंदर दास
- फोटो : PTI
'कोहली ने टेस्ट से संन्यास लेने के फैसले पर दी थी जानकारी'
युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन और करुण नायर को रोहित और कोहली की जगह टीम में शामिल किया गया है। अगरकर ने यह भी बताया कि कोहली ने पिछले महीने उनसे संपर्क किया था और टेस्ट क्रिकेट छोड़ने की इच्छा जताई थी। अगरकर ने कहा, कोहली ने अप्रैल महीने की शुरुआत में चयन समिति से संपर्क साधा और उनका मानना था कि उन्होंने सबकुछ दिया। यदि उन्हें लगता है कि वे अपने द्वारा निर्धारित मानकों पर खरे नहीं उतर सकते, तो आपको उनका सम्मान करना होगा। ये कहने की जरूरत नहीं है कि रोहित ने शानदार तरीके से टीम का नेतृत्व किया।
4 of 6
रोहित और कोहली
- फोटो : ANI
रोहित-कोहली के टेस्ट भविष्य पर उठे थे सवाल
पिछले साल टेस्ट सीरीज में खराब प्रदर्शन के बाद रोहित और कोहली के टेस्ट भविष्य को लेकर काफी चर्चाएं चल रही थी। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में इन दोनों का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। कोहली ने ऑस्ट्रेलियाई दौरे की शुरुआत अच्छी तरह की थी और पर्थ टेस्ट में शतक लगाया था, लेकिन इसके बाद उनकी लय गड़बड़ा गई। कोहली ने पांच टेस्ट मैचों में 23 के औसत से 190 रन बनाए। रोहित पहले टेस्ट के बाद टीम से जुड़े थे, लेकिन उनके लिए यह दौरा काफी खराब रहा। रोहित को इस कारण सिडनी में खेले गए पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच से बाहर भी रखा गया।
विज्ञापन
5 of 6
रोहित और कोहली
- फोटो : ANI
इंग्लैंड दौरे की महत्वता को देखते हुए क्या कोहली और रोहित को टीम में रुकने के लिए मनाया गया? अगरकर ने कहा कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के नए चक्र (2025-27) को देखते हुए नई टीम बनाने को प्राथमिकता दी गई। अगरकर ने कहा, जब कोई संन्यास लेने का फैसला करता है तो यह निजी निर्णय होता है। डब्ल्यूटीसी का नया चक्र शुरू होगा और आपको टीम बनाने के लिए यह सभी समीकरण देखने पड़ते हैं।
विदाई सीरीज के लिए इंग्लैंड जाना चाहते थे कोहली?
ऐसी भी चर्चा चल रही थी कि कोहली विदाई सीरीज के लिए इंग्लैंड जाना चाहते हैं, लेकिन अगरकर ने इस पर ज्यादा बात नहीं की, उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला पूरी तरह से कोहली का था। अगरकर ने कहा, अगर किसी ने फैसला किया है, तो इससे हमारा लेना-देना नहीं होता। हमारा काम खिलाड़ियों को चुनना है, लेकिन हां जब दो बड़े क्रिकेटर संन्यास लेते हैं तो उनकी जगह भरना मुश्किल होता है।