करुण नायर
- फोटो : BCCI
करुण ने भारत के लिए 62 की औसत से रन बनाए
करुण की वापसी क्रिकेट में सबसे जबरदस्त वापसी में से एक है। भारत के लिए छह टेस्ट मैचों में उन्होंने 62.33 की औसत से 374 रन बनाए थे। इसमें एक तिहरा शतक शामिल है। इस दौरान सात पारियों में उनका स्कोर- 4, 13, 303*, 26, 0, 23 और 5 रन का रहा है। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में करुण ने 49.16 की शानदार औसत से 8211 रन बनाए हैं। इनमें 23 शतक और 36 अर्धशतक शामिल हैं। तिहरे शतक के बावजूद उन्हें दरकिनार कर दिया गया। वह 2018 इंग्लैंड दौरे की टीम का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें उस सीरीज में कभी खेलने का मौका नहीं मिला। वह पिछली बार फरवरी 2017 में भारत के लिए खेले थे। भारत का तब टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया से धर्मशाला में सामना हुआ था। यानी अगर करुण को खेलने का मौका मिलता है तो यह आठ साल बाद होगा जब वह लाल गेंद के प्रारूप में भारत के लिए कोई मुकाबला खेलेंगे, लेकिन वापसी उनकी सात साल बाद हुई है।
इसके अलावा वह दो वनडे भी खेल चुके हैं। 2016 में उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में दो मैच खेले थे। इसमें उन्होंने कुल मिलाकर 46 रन बनाए थे। करुण को इंग्लैंड सीरीज से पहले तैयारी का अच्छा मौका भी मिलेगा। वह इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दो मैचों के लिए भारतीय-ए टीम का हिस्सा हैं, जिसकी शुरुआत 30 मई से कैंटबरी में होगी। भारत-ए टीम 13 से 16 जून तक बेकेनहैम में सीनियर टीम के साथ एक 'इंट्रा-स्क्वॉड' मैच भी खेलेगी।
Team India for England: इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम घोषित, साई-अर्शदीप टेस्ट में 2 नए चेहरे, करुण की वापसी