विश्व कप कप टीम में जगह बनाने में नाकाम रहे रहाणे ने कहा, 'कुल मिलाकर टीम काफी मजबूत है। इस बार विश्व कप नए प्रारूप में खेला जाएगा। हम नौ लीग मैच खेलेंगे, इसलिए लय और निरंतरता अहम होगी। अगर आप अच्छी शुरुआत करते हो तो आपको पूरे टूर्नामेंट के दौरान प्रदर्शन में निरंतरता रखनी होती है। आईसीसी टूर्नामेंट में कोई भी टीम कभी भी लय हासिल कर सकती है। इसलिए हम किसी टीम को हल्के में नहीं ले सकते। हमारा आक्रमण काफी अनुभवी है।'