फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहली नहीं रहाणे हैं इस समय टीम इंडिया के नंबर वन टेस्ट बल्लेबाज

Tue, 16 Aug 2016 07:12 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
अंजिक्य रहाणे - फोटो : PTI
कप्तान विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया ने विदेशी धरती पर एक और सीरीज जीत लिया है, लेकिन कैरेबियाई द्वीप में मिल रही जीत के इतर अपने कप्तान को पछाड़कर मध्य क्रम के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे भारतीय क्रिकेट टीम के शीर्ष बल्लेबाज बन गए हैं। साथ ही कोहली को बड़ा झटका भी लगा है।
विज्ञापन

कोहली नहीं रहाणे हैं इस समय टीम इंडिया के नंबर वन टेस्ट बल्लेबाज

2 of 7
अंजिक्य रहाणे और उमेश यादव - फोटो : PTI
कैरेबियाई धरती पर जहां टीम इंडिया एक और जीत के साथ टेस्ट में नंबर वन टीम बन जाएगी तो कप्तान विराट कोहली ने इससे पहले ही भारत के नंबर वन बल्लेबाज का दर्जा गंवा दिया है। उनकी जगह अब अजिंक्य रहाणे ने लिया है और कोहली उनसे रैंकिंग के मामले में काफी दूर हो गए हैं।
विज्ञापन

कोहली नहीं रहाणे हैं इस समय टीम इंडिया के नंबर वन टेस्ट बल्लेबाज

3 of 7
टीम इंडिया - फोटो : PTI
लंदन के द ओवल में खत्म हुई टेस्ट सीरीज को पाकिस्तान ने इंग्लैंड से 2-2 से बराबरी पर खत्म करा दिया है। सीरीज खत्म होने के बाद आईसीसी की ओर से जारी नई टीम रैंकिंग में पाक तीसरे स्थान पर आ गया है, जबकि टीम इंडिया के पास अगले मैच में जीत हासिल कर नंबर वन का दर्जा हासिल करने का मौका है। वहीं बल्लेबाजी रैंकिंग में रहाणे शीर्ष 10 बल्लेबाजों की सूची में आ गए हैं।

कोहली नहीं रहाणे हैं इस समय टीम इंडिया के नंबर वन टेस्ट बल्लेबाज

4 of 7
अंजिक्य रहाणे - फोटो : PTI
वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टेस्ट की दूसरी पारी में नाबाद अर्धशतकीय पारी खेलने वाले अजिंक्य रहाणे शीर्ष 10 में शामिल होने में कामयाब रहे हैं। उन्हें बल्लेबाजी रैंकिंग में 3 स्थान का फायदा हुआ है जिससे 11वें पायदान से उठते हुए आठवें नंबर पर आ गए। वह शीर्ष 10 टेस्ट बल्लेबाजों की सूची में अकेले भारतीय बल्लेबाज हैं।
विज्ञापन

कोहली नहीं रहाणे हैं इस समय टीम इंडिया के नंबर वन टेस्ट बल्लेबाज

5 of 7
विराट कोहली - फोटो : twitter
जबकि कप्तान विराट कोहली की बल्लेबाजी रैंकिंग गिरी है। वह 13वें से गिरकर 16वें नंबर पर पहुंच गए हैं। जबकि पहले पायदान पर ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ बने हुए हैं। दूसरे स्थान पर इंग्लैंड के जो रूट, तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के केन विलियम्सन, चौथे पायदान पर हाशिम अमला (दक्षिण अफ्रीका) और पांचवें पायदान पर यूनुस खान हैं। छठे नंबर पर कंगारू बल्लेबाज एडम वोग्स हैं।
विज्ञापन

कोहली नहीं रहाणे हैं इस समय टीम इंडिया के नंबर वन टेस्ट बल्लेबाज

6 of 7
रविंद्र जड़ेजा - फोटो : getty
गेंदबाजी रैंकिंग में इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन के बाद भारतीय फिरकी गेंदबाज आर अश्विन दूसरे पायदान पर हैं। अफ्रीकी गेंदबाज डेल स्टेन, स्टुअर्ट ब्रॉड (इंग्लैंड), यासिर शाह (पाकिस्तान), रविंद्र जडेजा (भारत), मिचेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया), रंगना हेराथ (श्रीलंका), ट्रेंट बोल्ट (न्यूजीलैंड) और जोश हैजलवुड (ऑस्ट्रेलिया) टॉप-10 में शामिल अन्य 8 गेंदबाज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोहली नहीं रहाणे हैं इस समय टीम इंडिया के नंबर वन टेस्ट बल्लेबाज

7 of 7
आर अश्विन - फोटो : PTI
टेस्ट में ऑलराउंडर्स की सूची में टीम इंडिया के आर अश्विन पहले पायदान पर बने हुए हैं। जबकि उनके बाद बांग्लादेश के शाकिब अल हसन और इंग्लैंड के मोइन अली शीर्ष 3 में शामिल हरफनमौला क्रिकेटर्स हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें