फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता बनने वाले हैं अजिंक्य रहाणे, तस्वीरें शेयर कर जाहिर की अपनी खुशी

Tue, 30 Jul 2019 10:26 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अजिंक्य रहाणे पत्नी राधिका के साथ - फोटो : social Media
भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे जल्द ही पिता बनने वाले हैं। रहाणे ने अपने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी है।  रहाणे ने पत्नी राधिका के साथ दो तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में साफ नजर आ रहा है कि राधिका प्रेगनेंट हैं। अजिंक्य रहाणे भी अपनी पत्नी के इन तस्वीरों में साथ नजर आ रहे हैं। यह राधिका के 'गोद भराई रस्म' की तस्वीरें लग रही हैं जिसमें वह मराठी वेशभूषा में हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 4
अजिंक्य रहाणे और राधिका धोपावकर
मालूम हो कि अजिंक्य रहाणे अपने बचपन की दोस्त राधिका धोपावकर के साथ 26 नवंबर 2014 को शादी के बंधन में बंधे थे। इन दोनों ने मराठी रीति-रिवाजों के साथ अपनी शादी की। दरअसल, राधिका और रहाणे पड़ोसी थे। दोनों का घर अगल बगल ही था।

 
विज्ञापन

3 of 4
अजिंक्य-राधिका रहाणे - फोटो : Instagram
पहले इन दोनों के बीच सिर्फ दोस्ती थी। रहाणे जहां शांत स्वाभाव के थे तो वहीं राधिका तेज थीं। शुरुआत में ये दोनों दोस्तों की तरह ही एक दूसरे से मिलते और हैंगआउट करते थे। लेकिन उम्र बढ़ने के साथ ही दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और फिर इन्होंने एक- दूसरे के साथ जिंदगी गुजारने का फैसला किया।
विज्ञापन

4 of 4
अजिंक्य रहाणे - फोटो : ESPN
वेस्ट इंडीज दौरे के लिए चुनी गई टेस्ट टीम में तो अजिंक्य रहाणे का चयन किया गया, लेकिन वनडे सीरीज के लिए उन्हें जगह नहीं मिली है। इसपर  पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने चयनकर्ताओं के इस फैसले को लेकर अपनी हैरानी जताई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें