स्टीव स्मिथ
- फोटो : social media
स्मिथ ने कहा कि वह टीम के हित में कुछ भी करने के लिए तैयार हैं, उन्होंने कहा, 'मैं वही करूंगा जो टीम के हित में हो और टीम को आगे ले जाए। मेरे वश में जो कुछ होगा, मैं करूंगा।' स्मिथ 2019 के बीच में प्रतिबंध की अवधि पूरी होने के बाद टीम में लौटे, लेकिन कप्तानी नहीं की। उन्होंने कहा, 'मैं अभी जहां हूं, उससे खुश हूं, लेकिन जैसा कि मैं हमेशा कहता हूं, टीम के लिए जो सही होगा, वही करूंगा।'