फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WIvIND: विश्व कप के बाद पहली बार मैदान पर उतरेगा भारत, आज से टी-20 सीरीज का आगाज

Sat, 03 Aug 2019 08:11 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
विराट कोहली और कार्लोस ब्रैथवेट - फोटो : सोशल मीडिया
तीसरा विश्व कप जीतने का सपना टूटने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम अब अगले साल होने वाले टी-20 विश्व कप की तैयारी शनिवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के उद्घाटन मैच के जरिए करेगी। वेस्टइंडीज दौरे पर रवानगी से पहले कप्तान विराट कोहली ने कहा था कि इन सीरीज का मकसद नए खिलाड़ियों को परखना है जिनके नाम चयनकर्ताओं के जेहन में हैं। 

कोहली को सीमित ओवरों के प्रारूप में आराम दिए जाने की संभावना थी, लेकिन स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को छोड़कर पूरी मजबूत टीम चुनी गई है। बुमराह 22 अगस्त से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज खेलेंगे। हरफनमौला हार्दिक पंड्या को पूरे दौरे से आराम दिया गया है।
विज्ञापन

2 of 4
मनीष पांडे और श्रेयस अय्यर - फोटो : सोशल मीडिया
श्रेयस अय्यर और मनीष पांडे के लिए यह दौरा अहम होगा जिनका मकसद अपनी उपयोगिता साबित करना रहेगा। पांडे ने भारत के लिए आखिरी मैच नवंबर 2018 में और अय्यर ने फरवरी 2018 में खेला था। भारत के सामने चुनौती मध्यक्रम की समस्याओं से निजात पाने की भी होगी। पांडे और अय्यर दोनों वेस्ट इंडीज दौरे पर गई भारत 'ए' टीम का हिस्सा थे और अच्छी पारियां खेल चुके हैं।

स्पिन हरफनमौला वॉशिंगटन सुंदर और तेज गेंदबाज खलील अहमद तथा दीपक चाहर भी टी-20 टीम में लौटे हैं। तेज गेंदबाज नवदीप सैनी और दीपक के भाई राहुल भी टीम में है। रोहित शर्मा और फिट होकर लौटे शिखर धवन पारी का आगाज करेंगे जबकि चौथे नंबर पर केएल राहुल का उतरना तय है। राहुल ने तीन साल पहले यहां 110 रन की नाबाद पारी खेली थी।
विज्ञापन

3 of 4
विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विश्व कप में पांच शतक समेत सर्वाधिक रन बनाने वाले रोहित उस लय को कायम रखना चाहेंगे। कप्तान कोहली के साथ मतभेदों की खबरों के बीच उनका फोकस क्रिकेट पर रहेगा हालांकि कोहली इन खबरों का खंडन कर चुके है।

इस दौरे से ऋषभ पंत पर अधिक जिम्मेदारी होगी क्योंकि महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य को लेकर अनिश्चितताओं के बीच वह पहले विकेटकीपर के रूप में यहां आए हैं। दूसरी ओर टी-20 क्रिकेट की सबसे खतरनाक वेस्ट इंडीज टीम में कीरोन पोलार्ड और स्पिनर सुनील नरेन की वापसी हुई है। क्रिस गेल हालांकि वनडे सीरीज ही खेलेंगे। चोटिल आंद्रे रसेल को भी टी20 टीम में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

4 of 4
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
दोनों टीम इस प्रकार है:

भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत, कृणाल पंड्या, रविंद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, राहुल चाहर, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद, दीपक चाहर, नवदीप सैनी । 

वेस्टइंडीज: कार्लोस ब्रेथवेट (कप्तान), जॉन कैंपबेल, एविन लुईस, शिमरोन हेटमेयर, निकोलस पूरन, कीरोन पोलार्ड, रोवमैन पावेल, कीमो पाल, सुनील नरेन, शेल्डन कोटरेल, ओशेन थामस, एंथोनी ब्रेंबल, आंद्रे रसेल, खारी पियरे।


रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला Hindi News APP अपने मोबाइल पर।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.org.AmarUjala.news
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें