फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिक्सिंग की जकड़ में भारतीय क्रिकेट, अब कर्नाटक प्रीमियर लीग से भी जुड़े तार

Wed, 18 Sep 2019 02:03 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अजीत सिंह एसीयू के चीफ - फोटो : सोशल मीडिया
तमिलनाडु प्रीमियर लीग के बाद के बाद फिक्सिंग के तार अब कर्नाटक प्रीमियर लीग से जुड़ गए हैं। तमिलनाडु प्रीमियर लीग में सट्टेबाजी और कथित मैच फिक्सिंग की खबरों के बाद बीसीसीआई को अब देश की अन्य क्रिकेट लीग में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों की ओर से भी फिक्सिंग की पेशकश मिलने की शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। बीसीसीआई के एंटी करप्शन यूनिट के प्रमुख अजीत सिंह ने बताया है कि, कर्नाटक प्रीमियर लीग 2019 और टी-20 मुंबई लीग के कुछ खिलाड़ियों ने बीसीसीआई से शिकायत की है कि उनसे मैच फिक्सिंग करने के लिए संपर्क किया गया था।
विज्ञापन

2 of 4
Match Fixing - फोटो : social Media
अजीत सिंह के अनुसार बीसीसीआई इस मामले को बेहद ही गंभीरता से लिया है और इसको लेकर ठोस कदम उठा रही है। उन्होंने बताया कि, बीसीसीआई ने देश के क्रिकेट में बढ़ रहे भ्रष्टाचार को रोकने के लिए घरेलू क्रिकेट लीग पर पैनी नजर रखनी शुरू कर दी थी। इसके बाद पिछले सत्र से ही घरेलू टी-20 लीग की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही थी। कुछ दिन पहले ही तमिलनाडु प्रीमियर लीग में खेल रहे खिलाड़ियों ने शिकायत दर्ज कराी थी कि, उन्हे व्हाट्सऐप पर अनजान नंबर से मैच फिक्सिंग से जुड़े मैसेज आ रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 4
BCCI
बीसीसीआई के एंटी करप्शन यूनिट के चीफ अजीत सिंह के अनुसार, बीसीसीआई इस पूरे मामले को लेकर काफी संजीदा है। हालांकि इस मामले में मैच अधिकारियों की भूमिका को भी सिरे से खारिज नहीं किया गया है। इस मामले को आईसीसी को भेज दिया गया है और बेंगलूरु पुलिस में आधिकारिक शिकायत भी दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन

4 of 4
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
बीसीसीआई के एंटी करप्शन यूनिट के चीफ अजीत सिंह ने देश में सट्टेबाजी को वैध करने की सलाह भी दी थी। उन्होंने कहा था कि, कड़े नियम बनाकर सट्टेबाजी को देश में लीगल किया जा सकता है। उनके अनुसार देश में मैच फिंक्सिंग को लेकर कड़े कानून लाने की जरूरत है। अगर इसके खिलाफ स्पष्ट कानून होगा तो पुलिस की भूमिका भी स्पष्ट हो जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें