फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvWI: तीसरे वन-डे में मिली हार तो विराट ने इन दो खिलाड़ियों को किया याद

Sun, 28 Oct 2018 08:21 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
virat kohli
वेस्टइंडीज ने शनिवार को तीसरे वन-डे में टीम इंडिया को 43 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही पांच मैचों की वन-डे सीरीज में दोनों टीम 1-1 की बराबरी पर है, जबकि 1 मैच ड्रॉ है। विंडीज के हाथों मिली हार के बाद कप्तान कोहली ने मैच के बाद किन दो खिलाड़ियों को याद किया। आइए जानते हैं?
 
विज्ञापन

2 of 5
virat dhawan
बता दें कि वेस्टइंडीज ने भारत के सामने 284 रनों का लक्ष्य रखा था। जवाब में टीम इंडिया 47.4 ओवरों में 240 रन पर ही ढेर हो गई। कोहली ने  इस मुकाबले में 119 गेंदों में 10 चौकों और 1 छक्के की मदद से 107 रनों की शानदार पारी खेली। उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज विकेट पर नहीं टिक सका।
 
विज्ञापन

3 of 5
virat kohli pc
मैच के बाद कमेंटेटर से बातचीत में कोहली ने इन पर हार का ठीकरा फोड़ते हुए कहा कि साझेदारी न होने के कारण टीम को हार मिली। बात दें कि इस मुकाबले में कप्तान कोहली के अलावा कोई भी बल्लेबाज उम्मीद के मुताबिक रन नहीं बना सके। 

4 of 5
virat kohli
मैच के बाद कोहली ने कहा, 'हमने अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन पहले 35 ओवरों में विकेट में कुछ नहीं था। दूसरे हाफ में यह मुश्किल हो गई थी। हमें 250-260 तक वेस्टइंडीज को रोकना चाहिए था, लेकिन फिर भी गेंदबाजी अच्छी थी। आखिरी 10 ओवरों में हम थोड़े ज्यादा रन दे गए। हम साझेदारी नहीं कर सके।' वेस्टइंडीज की टीम जीत की हकदार थी। हम अपने प्लान को सही तरीके से लागू नहीं कर पाए'

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
virat kohli
आगे उन्होंने टीम संयोजन पर बात करते हुए कहा 'केदार जाधव और हार्दिक पांड्या के रहने से टीम के पास एक गेंदबाजी विकल्प होता है। जब हार्दिक और केदार दोनों खेलते हैं तो हमें एक अतिरिक्त गेंदबाजी विकल्प मिलता है। केदार अगले मैच से हमारे साथ जुड़ेंगे तो हमें संतुलन प्रदान करेंगे। हमें एक गेंदबाज बाहर करना होगा, लेकिन हमारे पास 6 गेंदबाजों के विकल्प मौजूद हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें