फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोनी के साथी खिलाड़ी की अजीबोगरीब मांग, कहा- माही की सात नंबर जर्सी भी हो रिटायर

Mon, 17 Aug 2020 02:31 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
एमएस धोनी - फोटो : Social Media
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया और सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया। उन्होंने एक साल तक टीम से दूर रहने के बाद अचानक से अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए इसकी घोषणा की। महानतम विकेटकीपर बल्लेबाजों और सफलतम कप्तानों में शुमार धोनी ने भारतीय क्रिकेट को कई खुशी के मौके दिए और एक नई ऊंचाई पर ले गए। यही कारण है कि अब उनसे जुड़ी एक खास चीज को भी रिटायर करने की मांग शुरू हो गई है।
विज्ञापन

2 of 5
एमएस धोनी - फोटो : ट्विटर
धोनी हमेशा से ही सात की संख्या को अपना शुभ अंक मानते आए हैं, यही वजह है कि उनकी अधिकतर चीज इसी अंक से जुड़ी होती है। उनकी क्रिकेट की जर्सी का अंक भी सात ही है। अब धोनी के सात नंबर वाली इसी जर्सी को रिटायर करने की मांग उठने लगी है। धोनी के पुराने साथी और विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने ही इसकी मांग की है।
विज्ञापन

3 of 5
karthik and dhoni
कार्तिक ने धोनी के साथ की एक तस्वीर शेयर कर लिखा, 'यह विश्व कप में सेमीफाइनल के बाद ली गई हमारी आखिरी तस्वीर है। मुझे उम्मीद है कि बीसीसीआई सफेद बॉल क्रिकेट में #7 जर्सी को रिटायर करेगी।' कार्तिक ने आगे लिखा, 'जीवन में आपकी दूसरी पारी के साथ शुभकामनाएं, मुझे यकीन है कि आप हमें आगे भी आश्चर्यचकित करते रहेंगे।
 

गौरतलब है कि कार्तिक ने धोनी से तीन महीने पहले भारत के लिए साल 2004 में डेब्यू किया था।और अगर धोनी जैसा प्रतिभाशाली क्रिकेटर नहीं होता तो तमिलनाडु के क्रिकेटर कार्तिक 26 टेस्ट, 94 एकदिवसीय और 32 टी-20 से अधिक मैच खेल चुके होते।

4 of 5
एमएस धोनी - फोटो : social media
फिलहाल कार्तिक की इस मांग पर कई लोगों ने अपना समर्थन भी जताया और धोनी के फैंस ने ट्विटर पर इसे लेकर मुहीम भी चला दी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सचिन तेंदुलकर - फोटो : सोशल मीडिया
वैसे बता दें कि बीसीसीआई ने आज तक सिर्फ दिग्गज सचिन तेंदुलकर की दस नंबर की जर्सी को ही रिटायर किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें