फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवधर ट्रॉफी में गिल ने जड़ा शानदार शतक, अब टीम इंडिया में चयन को लेकर कही ये बात

Fri, 26 Oct 2018 04:18 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
शुभमन गिल
युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने कहा कि वह अंडर-19 टीम के अपने कप्तान पृथ्वी शॉ के नक्शेकदम पर चलते हुए भारतीय टीम की तरफ से खेलने के लिए तैयार हैं, लेकिन वह अपने लिए मौके का पूरे धैर्य के साथ इंतजार कर रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
shubhman gill
भारतीय टीम में सभी प्रारूपों में जगह बनाना आसान नहीं है और इसलिए पंजाब के इस युवा बल्लेबाज को लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। यह 19 वर्षीय बल्लेबाज हालांकि इससे परेशान नहीं है और अधिक से अधिक रन बनाने में व्यस्त है।
विज्ञापन

3 of 4
Shubman Gill
गिल से जब पूछा गया कि शॉ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण कर चुका है और उन्होंने अपने लिए क्या समयसीमा तय की है, उन्होंने पीटीआई से कहा, 'मैं तैयार हूं। मुझे वेस्टइंडीज के खिलाफ मौका नहीं मिला लेकिन मुझे अगली श्रृंखला में अवसर मिल सकता है। मैं रन बनाकर खुश हूं।'
विज्ञापन

4 of 4
शुभमन गिल
अपेक्षाओं के बारे में गिल ने कहा, 'ये चीजें आपके दिमाग में तभी तक रहती हैं जब तक कि आप क्रीज पर नहीं उतरते। जब आप मैदान पर जाते हो तो फिर केवल रन बनाने के बारे में सोचते हो। मैं यह नहीं सोचता कि अगर मैं आउट हो गया तो क्या होगा।' इनपुट-भाषा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें