फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 ओवर में बनाए 596 रन, जवाब में 25 पर ढेर हो गई ऑस्ट्रेलिया की यह टीम

Tue, 16 Oct 2018 04:57 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
cricket ball
ऑस्ट्रेलिया में दो महिला क्रिकेट टीमों के बीच खेले गए एक मुकाबले में कई ऐसे नए कीर्तिमान स्थापित हुए जिनका अंदाजा लगाना भी मुश्किल है। एडिलेड में खेले गए 50 ओवर के इस एकदिवसीय मैच में नॉर्दन डिस्ट्रिक्ट्स ने 3 विकेट के नुकसान पर 596 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
 
विज्ञापन

2 of 5
adelaid women team
इससे भी बड़ी बात यह है कि विपक्षी टीम पोर्ट एडिलेड ने 25 रन के स्कोर अपने सभी विकेट गंवा दिए और नॉर्दन डिस्ट्रिक्ट्स ने यह मैच 571 रन के भारी अंतर से जीत लिया। पोर्ट एडिलेड टीम की चार बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल पाईं।
विज्ञापन

3 of 5
perry
नॉर्दन डिस्ट्रिक्ट्स की तरफ से कप्तान टेगन मैकफारलिन, सैम बैट्स, तबिता सिवले और डेरिक ब्राउन ने शतक लगाए। मैकफारलिन 80 गेंदों पर 136 रन बनाकर टॉप स्कोरर रहीं। बैट्स ने 71 गेंदों में 124 नाबाद, सिवले ने 56 गेंदों में 120 और ब्राउन ने 84 गेंदों पर नाबाद 117 रन बनाए।

4 of 5
adelaid women team
पोर्ट एडिलेड की टीम ने नॉर्दन डिस्ट्रिक्ट्स को इस मैच में  88 अतिरिक्त रन भी दिए, जिसमें कुल 75 वाइड बॉल भी थे। नॉर्दन डिस्ट्रिक्ट्स ने 64 चौके लगाए, लेकिन टीम सिर्फ तीन ही छक्के लगा पाई। जवाब में पोर्ट एडिलेड की टीम 10।5 ओवर ही खेल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
cricket ball
जीत के बाद नॉर्दन डिस्ट्रिक्ट्स की कप्तान मैकफारलिन ने कहा, 'इतना विशाल स्कोर बनाना कल्पना सा लगता है। हमने सिर्फ अपना नेचुरल गेम खेला और  रनों का ढेर अपने आप बढ़ता चला गया।' बता दें कि लिस्ट ए के मैचों में 2007 में श्रीलंका की कांड्यन लेडीज ने पुष्पांदाना लेडीज के खिलाफ 50 ओवर में 4 विकेट खोकर 632 रन बनाए थे। जवाब में पुष्पांदाना लेडीज केवल 18 रनों पर आउट हो गई थी। कांड्यन लेडीज ने 614 रनों से यह मैच जीता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें