फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया को हल्के में ले रहे गिलक्रिस्ट, कंगारुओं को बताया खूंखार, विराट-स्टार्क पर दिया यह बयान

Sat, 17 Nov 2018 05:16 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
India vs Australia
भारतीय तेज गेंदबाजों ने पिछले कुछ समय में अपनी क्षमता का शानदार नमूना पेश किया है, लेकिन पूर्व ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनके प्रदर्शन पर सभी निगाहें टिकी रहेंगी।
विज्ञापन

2 of 6
एडम गिलक्रिस्ट - फोटो : ESPN
भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण को अब तक का सर्वश्रेष्ठ माना जा रहा है और गिलक्रिस्ट को लगता है कि उन्होंने अपनी जबर्दस्त क्षमता दिखाई है।
विज्ञापन

3 of 6
VIRAT KOHLI
साथ ही उनका कहना है कि इस मुकाबले को भारतीय कप्तान विराट कोहली बनाम स्टार्क देखना सही नहीं होगा। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों ने साबित किया है कि ऑस्ट्रेलियाई परिस्थितियों में उनका कोई जवाब नहीं है।

4 of 6
मिचेल स्टार्क - फोटो : SELF
गिलक्रिस्ट ने कहा, 'मैं इसे विराट बनाम स्टार्क के मुकाबले के रूप में नहीं देखता। मुझे लगता है कि पैट कमिंस एक शानदार गेंदबाज हैं, जहां तक जोश हेजलवुड की बात है वह गेंदबाजी की प्रणाली में काफी हद तक ग्लेन मैक्ग्रा की तरह हैं। तो ऐसे में तीन तेज गेंदबाज हैं और कुछ और भी हैं।
विज्ञापन

5 of 6
virat kohli
उनके पास उच्च स्तरीय तेज गेंदबाज हैं। मैं विराट को नकार नहीं रहा हैं। वह बेशक इस समय सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं। तो भारत को उम्मीद होगी कि कोहली इस सीरीज में बहुत रन बनाएं लेकिन बल्लेबाजों के लिए इस सीरीज में काफी चुनौतियां होंगी। यह बात ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों पर भी लागू होती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

इंग्लैंड में भारतीय पेसर दिखा चुके हैं क्षमता

6 of 6
bumrah and bhuvi
गिलक्रिस्ट ने क्रिकेट वेबसाइट से कहा, ‘यह कहना मुश्किल है कि वे कैसा प्रदर्शन करेंगे। यह सीरीज का दिलचस्प हिस्सा बनने जा रहा है क्योंकि उन्होंने कहा, ‘लेकिन मैं तेज गेंदबाजी इकाई को लेकर भारतीय नजरिए से वास्तव में उत्साहित हूं और उन्होंने इंग्लैंड में झलक दिखाई थी कि वे अच्छी बल्लेबाजी लाइन अप को भी तहस-नहस कर सकते हैं। वे फिट हैं, दमदार हैं, वे आक्रामक युवा हैं और ऑस्ट्रेलिया को ऑस्ट्रेलिया में चुनौती देने की स्थिति में हैं।’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें