टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली 46 साल के हो गए हैं। प्रोफेशनल से लेकर पर्सनल लाइफ तक सौरव गांगुली के जीवन में कई बड़े उतार चढ़ाव आए, लेकिन मुश्किलों के आगे दादा ने कभी हार मानना नहीं सीखा। गांगुली के बर्थडे से ठीक दो दिन पहले बॉलीवुड अभिनेत्री नगमा ने क्रिकेटर के साथ अपने रिलेशनशिप और ब्रेकअप की बारे में विस्तार से जानकारी दी।