फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Abhishek Sharma Records: T20I में शुरुआती 18 पारियों के बाद अभिषेक के नाम सबसे ज्यादा छक्के, युवराज को पछाड़ा

Wed, 17 Sep 2025 02:15 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

अभिषेक शर्मा की इस उपलब्धि से भारतीय टीम को एक भरोसेमंद पावर हिटर मिल गया है। खासकर आगामी टी20 वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट को देखते हुए उनका टीम में होना भारत के लिए शुभ संकेत है।
विज्ञापन
1 of 7
युवराज और अभिषेक - फोटो : ANI/PTI
भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने एक और बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। उन्होंने अपने शुरुआती 18 टी20 अंतरराष्ट्रीय पारियों में 46 छक्के लगाकर सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। अभिषेक ने इस मामले में वेस्टइंडीज के एविन लुईस की बराबरी कर ली है।
विज्ञापन

2 of 7
एविन लुईस - फोटो : ANI
लुईस के साथ संयुक्त रूप से पहले नंबर पर
एविन लुईस वेस्टइंडीज के धाकड़ ओपनर माने जाते हैं। उन्होंने भी अपनी शुरुआती 18 पारियों में 46 छक्के जड़े थे। लुईस को उनके पावर-हिटिंग और लंबी हिट लगाने के लिए जाना जाता है। अब अभिषेक ने उन्हें टक्कर देते हुए यह आंकड़ा छू लिया है और इस रिकॉर्ड में उनके बराबर आ गए हैं।
विज्ञापन

3 of 7
हजरतुल्लाह जजई - फोटो : ANI
हजरतुल्लाह जजई दूसरे नंबर पर
अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज हजरतुल्लाह जजई इस सूची में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती 18 पारियों में 45 छक्के लगाए थे। जजई अपने आक्रामक अंदाज के लिए मशहूर हैं और पावरप्ले में तेजी से रन बनाने में माहिर हैं।

4 of 7
युवराज और अभिषेक - फोटो : ANI/PTI
युवराज सिंह तीसरे नंबर पर
टी20 क्रिकेट के दिग्गज और छह गेंदों में छह छक्के जड़ने का रिकॉर्ड बनाने वाले युवराज सिंह 38 छक्कों के साथ इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। हालांकि, अभिषेक शर्मा ने अब उन्हें पीछे छोड़ दिया है। यह भी गौर करने वाली बात है कि अभिषेक युवराज के ही शिष्य हैं। युवराज इस युवा बल्लेबाज को भविष्य का सुपरस्टार बताते हैं और उम्मीद करते हैं कि छह छक्कों के उनके रिकॉर्ड की बराबरी अभिषेक कर सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 7
रहमनुल्लाह गुरबाज - फोटो : ICC
रहमनुल्लाह गुरबाज भी लिस्ट में
अफगानिस्तान के ही विकेटकीपर-बल्लेबाज रहमनुल्लाह गुरबाज 35 छक्कों के साथ इस सूची में पांचवें स्थान पर हैं। गुरबाज अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग दोनों के लिए मशहूर हैं। 

T20I में शुरुआती 18 पारियों के बाद सबसे ज्यादा छक्के
बल्लेबाज छक्के
अभिषेक शर्मा 46
एविन लुईस 46
हजरतुल्लाह जजई 45
युवराज सिंह 38
रहमनुल्लाह गुरबाज 35
विज्ञापन

6 of 7
अभिषेक शर्मा - फोटो : ANI
भारतीय टीम को मिला पावर हिटर
अभिषेक शर्मा की इस उपलब्धि से भारतीय टीम को एक भरोसेमंद पावर हिटर मिल गया है। खासकर आगामी टी20 वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट को देखते हुए उनका टीम में होना भारत के लिए शुभ संकेत है। अगले साल टी20 विश्व कप भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला जाना है और अभिषेक उसमें अहम भूमिका निभा सकते हैं। अभिषेक ने पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में शाहीन अफरीदी के छक्के छुड़ा दिए थे और 13 गेंद में ताबड़तोड़ 31 रन बनाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अभिषेक शर्मा - फोटो : ANI
अभिषेक का टी20I करियर
अभिषेक अभी तक भारत के लिए 19 टी20 मैचों की 18 पारियों में 33.11 की औसत और 195.41 के स्ट्राइक रेट से 596 रन बना चुके हैं। इनमें दो शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। वह टी20 रैंकिंग में दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज हैं। इसके अलावा वह बाएं हाथ से स्पिन भी कर सकते हैं और छह विकेट ले चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें