भारतीय टीम के ऑलराउंडर अभिषेक नायर ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट से अलविदा कह दिया है। नायर को महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम में मौका मिला था, लेकिन उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था, जिसके चलते उन्हें टीम से बाहर का रास्ता देखना पड़ा। साल 2005 में मुंबई की टीम के लिए तमिलनाडु के खिलाफ फर्स्ट क्लास में डेब्यू करने वाले अभिषेक नायर अब लंबे फॉर्मेट में नजर नहीं आएंगे। नायर आईपीएल में मुबंई इंडियंस के लिए खेलते थे और लोअर ऑर्डर में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते थे।