फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीविलियर्स ने किया खुलासा, बोले- खराब फॉर्म से उबरते वक्त विराट ने भरा था ऐसा जोश

Mon, 14 May 2018 05:58 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
एबी डीविलियर्स और विराट कोहली - फोटो : ipl
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के स्टार बल्लेबाज एबी डीविलियर्स ने कप्तान विराट कोहली की जमकर तारीफ की है। डीविलियर्स ने बताया कि कैसे विराट कोहली ने उनके संघर्ष के समय में मदद की और वह अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब हुए।
विज्ञापन

2 of 5
एबी डीविलियर्स - फोटो : ipl
मिस्टर 360 डिग्री के नाम से मशहूर डीविलियर्स ने टाइम्स ऑफ इंडिया में लिखे अपने कॉलम में बताया, 'बीमारी के बाद मैदान पर लौटा तो शुरुआत में मैं संघर्ष कर रहा था। गेंद पर मेरा टाइमिंग अच्छा नहीं हो रहा था। मगर यह देखना शानदार रहा कि विराट कोहली ने एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से छक्का जमाया और फिर मिड विकेट के ऊपर से एक और चक्का जड़ दिया।'
विज्ञापन

3 of 5
virat kohli
34 वर्षीय प्रोटियाज बल्लेबाज ने कोहली को शैलीपूर्ण और केंद्रित खिलाड़ी करार दिया। दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज ने बताया कि कोहली की पारी से उन्हें अपनी लय में लौटने में मदद मिली।

4 of 5
virat kohli
डीविलियर्स ने कहा, 'विराट बहुत ही शैलीपूर्ण और केंद्रित खिलाड़ी हैं। वह क्रीज पर नैसर्गिक जोशीले हैं। गेंद दर गेंद खेलते हुए उन्होंने मुझे अपनी लय में लौटने में मदद की। इसकी बदौलत मैंने भी उपयोगी योगदान देना शुरू किया। दिल्ली के खिलाफ भी मुझे शुरुआत में परेशानी हो रही थी, लेकिन विराट कोहली की मदद से मैं लय में लौटा और अच्छी पारी खेल सका। हमने एक ओवर पहले की जरूरी लक्ष्य हासिल किया।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एबी डीविलियर्स - फोटो : ipl
बता दें कि डीविलियर्स ने छक्का जमाकर आरसीबी को महत्वपूर्ण जीत दिलाई, जिसकी मदद से उसके प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें जिंदा रही थी। हालांकि, अंक तालिका पर गौर किया जाए तो आरसीबी के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें बहुत कम है। उसे प्लेऑफ में पहुंचने के लिए किसी करिश्मे की ही जरूरत है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें