एबी डीविलियर्स और विराट कोहली
- फोटो : ipl
एबी डीविलियर्स ने भारत के आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा, 'टीम इंडिया के पास ऑस्ट्रेलिया में सफल होने का शानदार मौका है। वह दक्षिण अफ्रीका आए और तीन मैचों की सीरीज में संभवतः हमसे बेहतर खेल दिखाया। वह इंग्लैंड में जरूर हारे, लेकिन पहला टेस्ट बेहद करीबी रहा, जिसमें जीत किसी भी पाले में जा सकती थी। ऑस्ट्रेलिया का दौरा कड़ा होगा, लेकिन टीम इंडिया में जीतने की क्षमता है।'