दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज एबी डीविलियर्स जिन्होंने पिछले महीने खत्म हुए आईपीएल में जमकर धूम मचाई लेकिन अब वनडे में उनके करियर के 'बुरे दिन' आ गए हैं। आईपीएल-9 में डीविलियर्स का बल्ला खूब चला। उन्होंने विराट कोहली के साथ आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर के लिए खेलते हुए रनों का अंबार खड़ा कर दिया।
विज्ञापन
IPL में धूम मचाने वाले AB की वनडे में आए 'बुरे दिन'
2 of 7
ab de villiers
- फोटो : pti
दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज एबी डीविलियर्स ने आईपीएल के नौंवे सत्र में 16 मैचों में 687 रन बनाए जिसमें उन्होंने एक शतक और 6 अर्धशतक भी ठोंक दिए। इस तरह से वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में ओवलऑल तीसरे नंबर पर रहे।
विज्ञापन
IPL में धूम मचाने वाले AB की वनडे में आए 'बुरे दिन'
3 of 7
AB de Villiers
- फोटो : PTI
मैदान के चारों तरफ करारे शॉट लगाने वाले डीविलियर्स ने आईपीएल में खेले 407 गेंदों में कुल 57 चौके और 37 छक्के लगाए। इस तरह से उन्होंने 407 गेंदों में से 94 गेंदों के सीमारेखा के पार भेज दिया। औसत निकाला जाए तो उन्होंने आईपीएल में हर 4 गेंद पर एक चौका या छक्का लगाया। लेकिन इसी बल्लेबाज के दिन अब वनडे में बुरे चल रहे हैं और चौके-छक्के के लिए तरशना पड़ रहा है।
IPL में धूम मचाने वाले AB की वनडे में आए 'बुरे दिन'
4 of 7
- फोटो : PTI
आईपीएल खेलने के बाद एबी डीविलियर्स इस समय वेस्टइंडीज में 3 देशों की त्रिकोणीय वनडे सीरीज खेल रहे हैं। इस सीरीज में अब तक उन्होंने मेजबान विंडीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2 मैच खेले और दोनों में ही उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। खासकर चौके-छक्के लगाने के मामले में।
विज्ञापन
IPL में धूम मचाने वाले AB की वनडे में आए 'बुरे दिन'
5 of 7
एबी डीविलियर्स
आईपीएल में चमकने वाले दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एबी डीविलियर्स को वनडे में बुरे दिन देखने पड़ रहे हैं। उन्होंने वनडे सीरीज में 2 मैच खेल लिए लेकिन उनके बल्ले से एक भी चौका नहीं निकला है। 2016 में उन्होंने लगातार 92 गेंद खेले हैं और वह भी एक भी चौके-छक्के के।
वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले मैच में 49 गेंदों में 31 रन बनाने के दौरान वह एक भी चौका नहीं लगा पाए। फिर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 38 गेंदों में 22 रनों की पारी में भी चौका-छक्का लगाने में नाकाम रहे।
विज्ञापन
IPL में धूम मचाने वाले AB की वनडे में आए 'बुरे दिन'
6 of 7
एबी डीविलियर्स
वनडे क्रिकेट में ऐसा दूसरी बार हुआ है जब एबी डीविलियर्स को चौके लगाने के लिए इतने ज्यादा गेंदों का इंतजार करना पड़ा हो। इससे पहले उनके साथ 2008 में ऐसे बुरे दिन आए थे।
IPL में धूम मचाने वाले AB की वनडे में आए 'बुरे दिन'
7 of 7
एबी डीविलियर्स
करिश्माई बल्लेबाज एबी डीविलियर्स को 2008 में एक बाउंड्री लगाने के बाद कुल 97 गेंदें खेलनी पड़ी दूसरी बाउंड्री लगाने के लिए और वह भी बांग्लादेश जैसी कमतर टीम के खिलाफ।
अगर वह अपने अगले वनडे मैच में शुरुआती 5 गेंदों में कोई बाउंड्री नहीं लगा पाते हैं तो उनके दो बाउंड्रीज के बीच गेंदों का अंतराल बढ़ जाएगा।